फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: STF Inspector Sunil Kumar to receive posthumous gallantry medal; he had eliminated four criminals

UP: एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मिलेगा मरणोपरांत वीरता पदक, मुठभेड़ में चार बदमाशों को किया था ढेर

Fri, 14 Aug 2026 11:09 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 14 Aug 2026 11:09 PM IST
सार

Shamli News: एसटीएफ मेरठ की टीम की 20 जनवरी 2025 को शामली में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई थी। एक लाख के इनामी समेत चार बदमाश मारे गए थे, वहीं इंस्पेक्टर सुनील कुमार बलिदान हो गए थे। सुनील कुमार मेरठ के इंचौली गांव के निवासी थे।

विज्ञापन
UP: STF Inspector Sunil Kumar to receive posthumous gallantry medal; he had eliminated four criminals
इंस्पेक्टर सुनील कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिदान हुए एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। शामली के चौसाना क्षेत्र में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कुख्यात मुकीम काला गैंग के बदमाश एक लाख रुपये के इनामी अरशद समेत चार बदमाशों के साथ मुठभेड़ में वे बलिदान हुए थे।
विज्ञापन

 

20 जनवरी 2025 की रात को एसटीएफ मेरठ के साथ चौसाना क्षेत्र में गंगोह मार्ग पर उदपुर ईंट भट्ठे के पास कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी। आमने-सामने हुई फायरिंग में गोली लगने से मुकीम काला गैंग का शार्प शूटर एक लाख का इनामी समेत सहारनपुर के गंगोह निवासी अरशद, सोनीपत के रोहट गांव के मंजीत उर्फ बिल्ला उर्फ जुबैर, करनाल के मधुबन निवासी सतीश और घरौंडा निवासी मनवीर मारे गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार तीन गोली लगने से घायल हो गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान इंस्पेक्टर बलिदान हो गए थे। एसटीएफ को कार सवार बदमाशों द्वारा झिंझाना थाने के चौसाना क्षेत्र में लूट के लिए जाने की सूचना मिली थी।
 
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बदमाशों को ढेर करने वाले साहसी इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत राष्ट्रपति वीरता पदक पुरस्कार दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में यह सम्मान उनके परिजन को दिया जाएगा। सुनील कुमार मेरठ के इंचौली गांव के रहने वाले थे। 

ये भी देखें...
Meerut: बाइक रैली में तिरंगा लेकर उमड़ा शहर, धरती से आसमां तक गूंजा मां तुझे प्रणाम और भारत माता का जयघोष


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed