{"_id":"6a7f1e90372635b03a067972","slug":"fire-at-showroom-over-50-scooters-burned-fiercely-batteries-exploded-with-a-loud-bang-2026-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शोरूम में आग: धू-धू कर जलती रहीं 50 से ज्यादा स्कूटी, धमाके के साथ बैटरी फटकर दीवारों से टकराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरूम में आग: धू-धू कर जलती रहीं 50 से ज्यादा स्कूटी, धमाके के साथ बैटरी फटकर दीवारों से टकराईं
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 14 Aug 2026 07:27 PM IST
सार
Shamli News: मोहल्ला चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में प्रविंद्र कुमार के इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग बुझाई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
शोरूम में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शहर के मोहल्ला चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने पहुंचकर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से 50 से अधिक स्कूटी और बैटरी समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान जल गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।
2 of 6
दमकल कर्मियों ने बुझाई आग।
- फोटो : अमर उजाला
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में प्रविंद्र कुमार उर्फ बिट्टू का इलेक्ट्रिक स्कूटी का शोरूम है। शोरूम की ऊपरी मंजिल पर वे स्वयं रहते हैं। उनका पुत्र वरदान चंडीगढ़ में बीडीएस की पढ़ाई कर रहा है और पुत्री तमन्ना वहीं पर कोचिंग कर रही है।
3 of 6
मौके पर जमा लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह प्रविंद्र कुमार शोरूम के शटर का ताला बंद कर टहलने गए थे। करीब साढ़े सात बजे शोरूम में अचानक आग लग गई। शोरूम से धुआं निकलता हुआ देख लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। देखते ही देखते आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। शोरूम के बाहर भीड़ इकट्ठी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शोरूम के पीछे की ओर से डाला पानी।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ी मौके पर पहुंचीं और पीछे की तरफ दीवार पर चढ़कर शोरूम के अंदर पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। शोरूम संचालक प्रविंद्र मौके पर पहुंचे और शटर का ताला खोला। दमकलकर्मियों ने पानी डालकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक शोरूम में खड़ीं 50 से ज्यादा स्कूटी, बैटरी व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। शोरूम संचालक ने आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई है। फायर स्टेशन इंचार्ज युवकेश ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
आग बुझाते दमकलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
धमाके के साथ फटती रहीं बैटरी
शोरूम में आग तेजी से फैल गई। शोरूम में रखी स्कूटी की बैटरियां भी आग की चपेट में आ गईं। इस दौरान बैटरियां धमाके के साथ फटीं और उछलकर दीवारों से टकराती रहीं। कॉलोनी के बीच बने शोरूम में अचानक आग लगने से लोगों में दहशत बनी रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।