{"_id":"6a7f1224ae8de00d5a03af6d","slug":"video-shamli-police-hold-tiranga-yatra-in-garhipukhta-raise-patriotic-slogans-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: गढ़ीपुख़्ता में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: गढ़ीपुख़्ता में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे
शामली के गढ़ीपुख़्ता में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाली। थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से कस्बे का माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।
थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति की भावना के साथ मनाने की अपील की।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुज चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा लोगों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करती है। इस दौरान चौकी प्रभारी अजीत सिंह, एसआई शाहनवाज, एसआई पवन कुमार, एसआई जितेंद्र कुमार, भाजपा नेता अनुकूल गिरी, अनिल खटीक समेत पुलिसकर्मी और अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।