{"_id":"6a7f02d8bbb908929d01f22b","slug":"massive-crowd-of-devotees-will-throng-to-catch-glimpse-of-banke-bihari-on-hariyali-teej-no-entry-in-vrindavan-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालु ध्यान दें: हरियाली तीज पर होंगे बांकेबिहारी के विशेष दर्शन, वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालु ध्यान दें: हरियाली तीज पर होंगे बांकेबिहारी के विशेष दर्शन, वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद
Fri, 14 Aug 2026 05:34 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 14 Aug 2026 05:34 PM IST
सार
हरियाली तीज पर साल में एक बार होने वाले ठाकुरजी के विशेष दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने भी कमर कस ली है। वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
बांकेबिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, सप्ताहांत शनिवार पर सार्वजनिक अवकाश के साथ हरियाली तीज पर वर्ष में एक बार होने वाले सोने-चांदी के हिंडोले में ठाकुर बांकेबिहारी भक्तों को दर्शन देंगे। एक साथ तीन अवकाश के अवसर पर देशभर से आने वाली भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस के लिए चुनौतीभरा होगा। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की दृष्टि से नगर को 4 सुपर जोन एवं 18 सेक्टर में बांटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन में 14 अगस्त की रात से 15 की अगस्त की रात तक बाहरी वाहनों का नगर में प्रवेश बंद रहेगा। नगर के सभी प्रवेश मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस प्रशासन ने हरियाली तीज पर देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सहज दर्शन और सुरक्षा के लिए यातायात प्लान तैयार किया है। इसमें नगर को चार सुपर जोन और 18 सेक्टर में बांटा है। नगर में 70 पॉइंट बनाए गए हैं, जहां बैरियर लगाकर वाहनों का रोका जाएगा। इन सभी बैरियर पर पीएसी के जवान, पुलिस बल और यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
सभी जोन पर एएसपी स्तर के अधिकारी प्रभारी होंगे। सभी सेक्टरों पर सीओ एवं निरीक्षक रेंक के अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा अन्य जनपदों से भी बड़ी संख्या में पुलिसबल की आमद की जा रही है। इसके अलावा नगर के सभी तिराहे-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे और पीए सिस्टम लगाए जा रहे हैं, जो कि कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे, जो कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समय-समय पर दिशा निर्देश दिए जाते रहेंगे। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गत वर्ष हरियाली तीज पर छह लाख श्रद्धालु श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए लिए आए थे। इस बार हरियाली तीज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, शनिवार सभी एक ही दिन में हैं। पिछली बार की तुलना में अधिक संख्या में श्रद्धालओं के आने का अनुमान है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन