{"_id":"6a7f0ebda0779a35d0012c8e","slug":"uproar-at-congress-meeting-in-mathura-district-president-assaulted-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की बैठक में बवाल: जिलाध्यक्ष पर हमला, पर्यवेक्षक के सामने चले लाठी-डंडे; चार पदाधिकारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की बैठक में बवाल: जिलाध्यक्ष पर हमला, पर्यवेक्षक के सामने चले लाठी-डंडे; चार पदाधिकारी घायल
Fri, 14 Aug 2026 06:23 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:23 PM IST
सार
मथुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित कांग्रेस की बैठक में जमकर बवाल हुआ। जिलाध्यक्ष से मारपीट की गई। पर्यवेक्षक के सामने लाठी-डंडे चले और जमकर कुर्सियां फेंकी गईं। इसमें कई पदाधिकारी घायल हो गए। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक में मारपीट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में नौहझील में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर आयोजित कांग्रेस की बैठक उस समय हंगामे में बदल गई, जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के साथ कुछ लोगों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिलाध्यक्ष को बचाने पहुंचे कार्यकर्ताओं से भी मारपीट की गई। देखते ही देखते बैठक स्थल पर अफरातफरी मच गई। कार्यकर्ताओं के बीच कुर्सियां फेंककर हमला होने लगा। घटना में जिलाध्यक्ष समेत कांग्रेस के चार पदाधिकारी घायल हो गए। घटना के संबंध में पूर्व शहर अध्यक्ष, कोऑर्डिनेटर हाथरस विक्रम वाल्मीकि द्वारा 5 नामजदों सहित 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर स्थानीय पुलिस को दी गई है। पुलिस ने तहरीर लेकर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है व जांच पड़ताल में जुट गई है।
कस्बा नौहझील के शेरगढ़ रोड स्थित रामा मैरिज गार्डन में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस की बैठक शुरू हुई। इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं कर्नाटक की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि निंबालकर पर्यवेक्षक के रूप में पहुंची थीं। बैठक में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। नीचे हॉल में कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी, जबकि ऊपर कमरे में पर्यवेक्षक जिले के संगठन और पदाधिकारियों के संबंध में चार-पांच कार्यकर्ताओं के अलग-अलग समूह बनाकर फीडबैक ले रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा नौहझील के शेरगढ़ रोड स्थित रामा मैरिज गार्डन में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस की बैठक शुरू हुई। इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं कर्नाटक की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि निंबालकर पर्यवेक्षक के रूप में पहुंची थीं। बैठक में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। नीचे हॉल में कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी, जबकि ऊपर कमरे में पर्यवेक्षक जिले के संगठन और पदाधिकारियों के संबंध में चार-पांच कार्यकर्ताओं के अलग-अलग समूह बनाकर फीडबैक ले रही थीं।
विज्ञापन
बताया गया कि दोपहर करीब दो बजे बैठक के दौरान अचानक पांच नामजद और करीब 15 अज्ञात युवकों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट होती देख उन्हें बचाने पहुंचे कार्यकर्ताओं से भी कथित तौर पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। देखते ही देखते बैठक स्थल पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों की ओर से कुर्सियां फेंकी जाने लगीं। हंगामे में दर्जनों कुर्सियां टूट गईं।
मारपीट में जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के अलावा जिला उपाध्यक्ष अप्रयम सक्सेना, जिला महासचिव दीपक दीक्षित और पूर्व शहर अध्यक्ष एवं हाथरस के कोऑर्डिनेटर विक्रम वाल्मीकि घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर मनोज शर्मा और उपनिरीक्षक मेहरचंद बैंसला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे। घटना के संबंध में विक्रम वाल्मीकि ने पांच नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने आरोप लगाया कि वह कांग्रेस से सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं और वर्तमान में पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों ने मेरी बढ़ती लोकप्रियता से निराश होकर मुझ पर और मेरे साथियों पर जानलेवा हमला हमला किया है।