फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gujarat ATS raids Shreeji Enterprises in Nandgaon

UP: अहमदाबाद में पकड़ी ट्रामाडोल, नंदगांव तक पहुंची जांच; गुजरात एटीएस ने फर्म पर मारा छापा

Fri, 14 Aug 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 12:26 AM IST
सार

अहमदाबाद में ट्रामाडोल की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद गुजरात एटीएस ने उसके कनेक्शन की जांच के लिए नंदगांव की श्रीजी इंटरप्राइजेज पर छापा मारा। दवा नहीं मिलने पर टीम ने दस्तावेज जब्त किए और औषधि विभाग ने फर्म को सील कर दो दवाओं के नमूने लिए हैं।

विज्ञापन
Gujarat ATS raids Shreeji Enterprises in Nandgaon
एटीएस छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुजरात एटीएस ने मथुरा के नंदगांव स्थित श्रीजी इंटरप्राइजेज पर छापा मारा है। यह कार्रवाई अहमदाबाद में ट्रामाडोल दवा की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद हुई। एटीएस को आशंका है कि इस दर्द निवारक दवा का उपयोग देश विरोधी गतिविधियों में तस्करी के लिए हो रहा था। औषधि निरीक्षक ने दुकान को सील कर दो दवाओं के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

 

बुधवार को गुजरात एटीएस स्थानीय औषधि निरीक्षक के साथ नंदगांव पहुंची। श्रीजी इंटरप्राइजेज में ट्रामाडोल दवा नहीं मिली, पर टीम ने दस्तावेज जब्त किए। संचालक संजय चौधरी कार्रवाई के डर से मौके पर नहीं आए। एटीएस संजय की तलाश कर रही है। औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने संचालक को सात दिन में जवाब देने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों अहमदाबाद में ट्रामाडोल से भरा एक ट्रक पकड़ा गया था। जांच में पता चला कि अहमदाबाद की फर्म सीमा फार्मा ने यह खेप राजस्थान भेजी थी। बिलिंग नंदगांव स्थित श्रीजी इंटरप्राइजेज के नाम पर की गई थी। इसके बाद सीमा फार्मा के संचालक को हिरासत में लिया गया। भारी मात्रा में दवा जब्त होने के बाद एटीएस इसकी कड़ियों को तस्करी से जोड़ रही है।

 
विज्ञापन

फर्म के लाइसेंस पर कार्रवाई
नंदगांव स्थित श्रीजी इंटरप्राइजेज ने करीब दो साल पहले दवाओं की थोक बिक्री का लाइसेंस लिया था। औषधि विभाग ने फर्म के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। फर्म नियमित रूप से नहीं खुलती थी, फिर भी दवाओं की खरीद-बिक्री जारी थी। औषधि विभाग अब फर्म के अभिलेख खंगाल रहा है। टीम खरीद-बिक्री के अभिलेख, भंडार रजिस्टर और बिलों का मिलान कर रही है। औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने बताया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

 

ट्रामाडोल दवा की संदिग्धता
ट्रामाडोल एक दर्द निवारक दवा है, जिसका उपयोग चिकित्सकीय जरूरत के अनुसार होता है। इसकी बिक्री और आपूर्ति के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। बड़ी मात्रा में संदिग्ध आपूर्ति या अभिलेख में गड़बड़ी पर जांच एजेंसियां कार्रवाई करती हैं। गुजरात में पकड़ी गई खेप के बाद एटीएस इसकी पूरी आपूर्ति श्रृंखला खंगाल रही है। जांच में दवा की वैध खरीद-बिक्री और आपराधिक उपयोग की पड़ताल हो रही है। एटीएस की जांच रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed