{"_id":"6a7ebd3559683f6093062397","slug":"video-video-24-ghata-sa-bjal-gal-sathanaya-lga-na-bjal-upakathara-gharakara-kaya-hagama-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 24 घंटे से बिजली गुल, स्थानीय लोगों ने बिजली उपकेंद्र घेरकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 24 घंटे से बिजली गुल, स्थानीय लोगों ने बिजली उपकेंद्र घेरकर किया हंगामा
वसंतकुंज और लालाबाग भूहर इलाके में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज स्थानीय लोगों ने बसंतकुंज स्थित बिजली उपकेंद्र का घेराव कर हंगामा किया। बिजली न आने से लोगों को गर्मी और उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई।
इससे नाराज बड़ी संख्या में लोग उपकेंद्र पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी। लोगों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। उपकेंद्र पर लोगों के पहुंचने से कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से बिजली संकट के कारण घरों में जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो वे दोबारा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।