फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh says a contractor was murdered in Gorakhpur—what kind of law and order is this? Prosperity will r

UP: अखिलेश बोले- गोरखपुर में ठेकेदार की हत्या हो गई, ये कैसी कानून व्यवस्था? सपा के आने पर ही आएगी खुशहाली

Fri, 14 Aug 2026 06:48 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 14 Aug 2026 06:48 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के शोषण, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने आरक्षण, पेपर लीक, महिलाओं की सुरक्षा और जमीन से जुड़े मुद्दे उठाए। सपा सरकार बनने पर न्याय, खुशहाली और संविधान की रक्षा का दावा किया। उन्होंने एक राजनीतिक नेता पर हमले को भी सुरक्षा में चूक बताया।

विज्ञापन
UP: Akhilesh says a contractor was murdered in Gorakhpur—what kind of law and order is this? Prosperity will r
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर पीडीए समाज के शोषण, अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वंचित समाज के लोग इसका सबसे अधिक शिकार हो रहे हैं। प्रतापगढ़ में सौरभ विश्वकर्मा की हत्या, बदायूं में डॉक्टर से मारपीट और गोरखपुर में बिजली ठेकेदार की हत्या की घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। थाना और कचहरी भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म और जाति देखकर फैसले किए जा रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध, जमीनों पर कब्जे और पुलिस हिरासत में मौत की घटनाएं भी चिंता का विषय हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरियों में पीडीए के आरक्षण की सीटों में घोटाला हुआ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से छात्र और नौजवान प्रभावित हैं। स्कूल बंद किए जाने और जौहर अली विश्वविद्यालय के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने आदिवासियों की जमीन और जंगलों से जुड़े मुद्दे भी उठाए। उन्होंने विंध्य एक्सप्रेसवे निर्माण के नाम पर पेड़ों की कटाई का आरोप लगाया। कहा कि जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है और संविधान, लोकतंत्र व आरक्षण बचाने की लड़ाई में छात्र-नौजवान आगे आ रहे हैं। सपा सरकार बनने पर जनता के साथ न्याय होगा और प्रदेश खुशहाल बनेगा।

सुखबीर बादल पर हमला सुरक्षा में गंभीर चूक 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र के नांदेड में शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले को गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र की भाजपा सरकार की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक है। अखिलेश ने घायल सुखबीर बादल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने हमले में घायल सुरक्षाकर्मी को बेहतर से बेहतर इलाज और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed