फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Land sale deed executed under guise of agreement in Ambedkar Nagar FIR registered against four individuals

AmbedkarNagar: एग्रीमेंट के नाम पर करा लिया जमीन का बैनामा, दो लाख का चेक भी दिया फर्जी; चार के खिलाफ FIR

Fri, 14 Aug 2026 05:07 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 14 Aug 2026 05:07 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में कर्ज दिलाने के नाम पर एग्रीमेंट का झांसा देकर आरोपियों ने जमीन का बैनामा करा लिया। उनके द्वारा दिया गया दो लाख का चेक भी फर्जी निकला। चार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Land sale deed executed under guise of agreement in Ambedkar Nagar FIR registered against four individuals
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में कर्ज दिलाने के नाम पर आरोपियों ने जमीन का इकरारनामा कराने का झांसा देकर करीब आठ बिस्वा भूमि का बैनामा करा लिया। भुगतान के नाम पर दो लाख रुपये का फर्जी चेक दे दिया। एसपी के निर्देश पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जहांगीरगंज क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी राम मोहित के अनुसार, केसरपुर निवासी चंद्री प्रसाद, खरुवांव निवासी चंदन सिंह और संदीप वर्मा ने उनके पुत्र सूरज को कर्ज दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए भूमि बंधक रखने के उद्देश्य से इकरारनामा कराने की बात कही।
विज्ञापन


आरोप है कि तीनों ने उप निबंधक कार्यालय से कथित सांठगांठ करके एग्रीमेंट के बजाय करीब आठ बिस्वा भूमि का बैनामा चंदन सिंह के नाम करा लिया। राम मोहित लंबे समय तक इसे इकरारनामा समझता रहा। बाद में बैनामा होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में चंद्री प्रसाद पर फर्जी गवाही देने का भी आरोप है। राम मोहित के मुताबिक, भूमि की कीमत के बदले मिला दो लाख रुपये का चेक बैंक में लगाने पर फर्जी बताया गया और भुगतान नहीं हुआ। एग्रीमेंट होने की बात कहकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए, जबकि धोखे से बैनामा करा लिया गया।


उन्होंने उप निबंधक, आलापुर कार्यालय की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। छह जुलाई को रास्ते से गुजरते समय चंदन सिंह और चंद्री प्रसाद पांडेय ने उनके साथ गाली-गलौज की। थाना प्रभारी रितेश पांडेय ने बताया कि एसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed