फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Beating up a bank officer over a check not clearing

Ambedkar Nagar News: चेक क्लीयर न होने पर बैंक अधिकारी से मारपीट

Thu, 13 Aug 2026 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Beating up a bank officer over a check not clearing
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर क्षेत्र की उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में 10.16 लाख रुपये के चेक को लेकर विवाद हो गया। चेक दोबारा क्लियरिंग के लिए भेजे जाने के बावजूद बाउंस होने पर ग्राहक के बेटे पर मारपीट का आरोप है। शाखा प्रबंधक आशुतोष पांडेय ने विक्की यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, विक्की यादव ने अपनी मां सीता देवी के खाते से संबंधित 10.16 लाख रुपये का चेक बैंक में जमा किया था। यह चेक अकबरपुर क्लियरिंग शाखा भेजा गया, लेकिन बाउंस होकर लौट आया। ग्राहक के अनुरोध पर बैंक ने चेक को तीन बार क्लियरिंग के लिए भेजा। हर बार वह चेक बाउंस हो गया। आरोप है कि 12 अगस्त को दोपहर करीब 12:40 बजे विक्की यादव बैंक पहुंचा। उसने चेक तत्काल वापस करने की मांग की। ऑपरेशन इंचार्ज विवेक त्रिपाठी ने बताया कि चेक अकबरपुर क्लियरिंग शाखा में है और शाम की डाक से मंगाया जाएगा।
विज्ञापन

इस बात पर विक्की यादव भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। उसने अधिकारी का कॉलर पकड़कर मारपीट की। गला दबाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मारपीट के दौरान कंप्यूटर गिरने से बैंक की संपत्ति को नुकसान पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed