फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major News from UP: Mayawati seeks 'Brahmin' support; students take to the streets over teacher shortage; 'mon

UP Big News: मायावती को चाहिए 'ब्राह्मण' का साथ, शिक्षक कम होने से सड़क पर उतरे छात्र; राजधानी का 'हैवान पिता'

Fri, 14 Aug 2026 05:35 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 14 Aug 2026 05:35 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
Major News from UP: Mayawati seeks 'Brahmin' support; students take to the streets over teacher shortage; 'mon
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

Major News from UP: Mayawati seeks 'Brahmin' support; students take to the streets over teacher shortage; 'mon
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

मायावती की अपील- बसपा से जुड़े ब्राह्मण समाज

यूपी के चुनाव में ब्राह्मण समाज के सहारे सत्ता में वापसी का सपना देख रहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने जारी किए गए एक बयान में ब्राह्मण समाज से बसपा से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बसपा खासकर ब्राह्मण समाज को यह भी विश्वास दिलाना चाहती है कि वे अपनी पूरी मजबूती के साथ पार्टी से जुड़े रहें। उन्हें हर चुनाव में उनकी तैयारी के आधार पर उनकी भागीदारी यानी चुनावी उम्मीदवार बनाने और सरकार बनने पर सन 2007 की तरह ही उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Major News from UP: Mayawati seeks 'Brahmin' support; students take to the streets over teacher shortage; 'mon
छात्रों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

शिक्षक कम होने से भड़के सर्वोदय विद्यालय के छात्र, सड़क पर उतरे

पारा थाना क्षेत्र स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने शिक्षक की कमी को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। बुद्धेश्वर पेट्रोल पंप के सामने बड़ी संख्या में छात्रों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पारा पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने के साथ यातायात सुचारु कराने का प्रयास कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Major News from UP: Mayawati seeks 'Brahmin' support; students take to the streets over teacher shortage; 'mon
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सीएम योगी बोले - बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी की बात कर सनातन पर निशाना साधने की कोशिश की जा रही है।

ये लोग बजरंग बली के नहीं बाबरी के भक्त हैं और बाबरी का भक्त बजरंग बली का भक्त नहीं हो सकता है। बजरंग बली ऐसे कालनेमियों को आसानी से पहचान लेते हैं लेकिन बजरंग बली भक्तों को भी इन्हें पहचानने की सामर्थ्य विकसित करनी होगी। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Mayawati seeks 'Brahmin' support; students take to the streets over teacher shortage; 'mon
देश के सबसे अमीर घरानों में सात यूपी के। - फोटो : amar ujala

देश के अमीर घरानों में सात यूपी के, सात समूहों की कुल नेटवर्थ 7.52 लाख करोड़ रुपये

देश के सबसे मूल्यवान पारिवारिक कारोबारी घरानों की नई सूची में यूपी ने मजबूत पहचान दर्ज कराई है। बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स और हुरुन इंडिया की ताजा सूची में प्रदेश से जुड़े सात घराने शामिल हैं। इन सात समूहों की कुल नेटवर्थ करीब 7.52 लाख करोड़ रुपये है। यह उपलब्धि बताती है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा से लेकर कानपुर, गाजियाबाद और अमरोहा तक यूपी देश के बड़े पारिवारिक कारोबार के केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Mayawati seeks 'Brahmin' support; students take to the streets over teacher shortage; 'mon
गांव में छत पर चढ़कर नेटवर्क ढूंढते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

ये हैं यूपी के अनोखे गांव, पुलिस बुलानी हो या एंबुलेंस, मोबाइल लेकर नेटवर्क ढूंढते हैं लोग

देश को बिजली कोयला देने वाले ऊर्जांचल के कई गांवों में आजादी के सात दशक बाद भी मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच पाया है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। मदद के लिए पुलिस बुलानी हो या एंबुलेंस, ग्रामीण हाथ में मोबाइल लेकर ऊंचे स्थानों पर जाकर नेटवर्क ढूंढते फिरते हैं। विद्यालय व अन्य सरकारी कार्यों के फॉर्म भरने में भी परेशानी होती है। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Mayawati seeks 'Brahmin' support; students take to the streets over teacher shortage; 'mon
हैवान पिता की करतूत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

छह साल की उम्र से सौतेली बेटी का पिता कर रहा था यौन शोषण

पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। गोमतीनगर विस्तार इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने अपने सौतेले पिता पर छह साल की उम्र से शारीरिक शोषण और दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसने अपनी मर्जी से एक युवक से शादी की तो उसकी मां ने उसके पति पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed