{"_id":"6a7f10589aea4ab4900b9fcc","slug":"up-332-naib-tehsildars-promoted-to-the-post-of-tehsildar-board-of-revenue-issues-order-find-out-the-salary-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति, राजस्व परिषद ने जारी किया आदेश; जानें कितना वेतन मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति, राजस्व परिषद ने जारी किया आदेश; जानें कितना वेतन मिलेगा
Fri, 14 Aug 2026 06:28 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:28 PM IST
सार
राजस्व परिषद ने चयन वर्ष 2026-27 में 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया है। विभागीय समिति की संस्तुति के बाद आदेश जारी किया गया। पदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के स्तर-10 में 56,100 से 1,77,500 रुपये तक वेतन मिलेगा और उन्हें नई जिम्मेदारी संभालनी होगी।
विज्ञापन
प्रमोशन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व परिषद ने चयन वर्ष 2026-27 के लिए नायब तहसीलदारों की पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है। विभागीय पदोन्नति समिति की संस्तुति के आधार पर 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-10 में वेतन मिलेगा। इस वेतनमान के तहत 56,100 से 1,77,500 रुपये तक वेतन निर्धारित है। राजस्व परिषद की ओर से जारी आदेश में पदोन्नति के साथ कार्यभार ग्रहण करने और निर्धारित शर्तों एवं निर्देशों का पालन करने के संबंध में भी प्रावधान किए गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों की पदोन्नति नियमित चयन प्रक्रिया के तहत की गई है। विभागीय पदोन्नति समिति ने पात्र नायब तहसीलदारों के सेवा अभिलेख और निर्धारित मानकों के आधार पर पदोन्नति की संस्तुति की थी। इसके बाद राजस्व परिषद ने आदेश जारी किया। पदोन्नत अधिकारियों को अब तहसीलदार के रूप में नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नए पद का कार्यभार ग्रहण करना होगा।
विज्ञापन