{"_id":"6a7eba7dbc061a4ee20d8bd8","slug":"ambala-highway-reopens-after-8-5-hours-farmers-police-clash-dsp-among-several-injured-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ambala : 8.5 घंटे बाद खुला हाईवे, किसानों-पुलिस में टकराव; DSP समेत कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala : 8.5 घंटे बाद खुला हाईवे, किसानों-पुलिस में टकराव; DSP समेत कई घायल
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 14 Aug 2026 12:49 PM IST
Link Copied
अंबाला- चंडीगढ़ हाईवे पर लगा जाम आखिरकार साढ़े आठ घंटे के बाद किसानों व पुलिस के बीच टकराव के बाद खुल दिया। रात 8:30 बजे हुए टकराव में पुलिस ने आंसू गैस से गोले दागने के साथ-साथ लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। उधर, अंबाला एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि लगाए गए जाम को खुलवाने पहुंची पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। भीड़ में शामिल शरारती तत्वों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिसमें एक डीएसपी क्राइम विरेंद्र शर्मा हाथ का अंगूठा कटने कर लटकने के चलते गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हमले में 6 से 7 अन्य पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीजीपी अजय सिंघल ने भी कैंट के नागरिक अस्पतालों में दाखिल मुलाजिम व मिल्ट्री अस्पताल में दाखिल घायल डीएसपी का हाल जाना। एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि हाईवे पर जाम की सूचना मिल के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने उपद्रवियों और प्रदर्शनकारियों से कई दौर की बातचीत कर शांतिपूर्ण तरीके से जाम खुलवाने का आग्रह किया, लेकिन उपद्रवियों का इरादा मामला सुलझाने का नहीं था। हालांकि उनके द्वारा गुरसिमरन सिंह मंड व उनके बेटे भवजोत सिंह पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग मान ली गई थी। बावजूद वह अन्य मांगों को लेकर जानबूझकर बैठे रहे। जैसे ही अंधेरा होने लगा तो भीड़ में छिपे शरारती तत्वों ने भाले, फरसे, तलवारें और कुल्हाड़ियों जैसे घातक हथियारों से पुलिसकर्मियों पर अचानक हमला कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।