Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
A grand Tiranga Yatra was taken out at Swami Shraddhanand Saraswati Inter College, Govindpur; patriotic slogans echoed
{"_id":"6a7ec071680ca9a75607a6de","slug":"video-a-grand-tiranga-yatra-was-taken-out-at-swami-shraddhanand-saraswati-inter-college-govindpur-patriotic-slogans-echoed-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज गोविंदपुर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज गोविंदपुर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे;VIDEO
वाराणसी के रोहनिया में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज शुक्रवार को स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज गोविंदपुर में प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह गोपाल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर रोहनिया बाजार, गोविंदपुर , हरिहरपुर होते हुए पुनः विद्यालय परिसर मे आकर संपन्न हुआ । यात्रा मे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के साथ पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, रोहनिया व्यापार मंडल अध्यक्ष दशमी यादव, प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, रामदुलार सिंह, अनंत देव शर्मा, हरिशंकर सिंह बाबा , सहित बड़ी संख्या मे लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय ,वंदे मातरम् के गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा मे विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिका छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। प्रधानाचार्य ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।