फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers took to the streets with the tricolour, raising rights issues during the tractor march.

Shamli News: तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे किसान, ट्रैक्टर यात्रा में गूंजे हक के मुद्दे

Fri, 14 Aug 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers took to the streets with the tricolour, raising rights issues during the tractor march.
शामली। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने बृहस्पतिवार को शामली और ऊन में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर शामिल हुए। भाकियू नेता गौरव टिकैत भी किसानों के साथ मौजूद रहे। ट्रैक्टरों पर लहराते तिरंगों से शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन

शामली में यात्रा का शुभारंभ करनाल रोड स्थित किसान इंटर कॉलेज परिसर से हुआ। यहां महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद किसान तिरंगा लेकर ट्रैक्टरों के साथ शहर की ओर रवाना हुए। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा कलक्ट्रेट पहुंची। किसानों ने ज्ञापन में एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग की। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान किए गए वादे पूरे कराने पर जोर दिया। बकाया गन्ना भुगतान और आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि गन्ने का बकाया भुगतान न होने से आर्थिक परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से जल्द भुगतान और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। शामली की यात्रा में जिलाध्यक्ष आशीष, मोहित कुमार, मनोज कुमार, विकास कुमार, प्रभात मलिक और मुकम्मल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ऊन में भी निकाली यात्रा, यातायात हुआ प्रभावित
ऊन में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खाटियान के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें देविंद्र कुमार, सुरेश कुमार, लोकिंद्र, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार और बिट्टू समेत कई किसान शामिल रहे। यात्रा के बाद ऊन में भी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर किसानों की मांगों को पूरा कराने की मांग की गई। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान धीमानपुरा रोड और मुजफ्फरनगर रोड पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed