{"_id":"6a7e22a3dff4101b9704f38b","slug":"even-after-the-temperature-dropped-by-four-degrees-there-was-no-relief-from-the-heat-and-humidity-shamli-news-c-26-1-smrt1048-171826-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तापमान चार डिग्री कम होने पर भी गर्मी और उमस से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तापमान चार डिग्री कम होने पर भी गर्मी और उमस से नहीं मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अधिकतम तापमान 31, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, लेकिन लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पाई। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा।
दो दिन से बारिश न होने के कारण जिले में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। बृहस्पतिवार सुबह से तेज धूप निकली, जिससे दिनभर मौसम गर्म बना रहा। सुबह दस बजे से धूप की तीव्रता बढ़नी शुरू हो गई थी। दोपहर में चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। पंखे और कूलर भी गर्मी से राहत देने में नाकाम रहे। लोग धूप से बचने के लिए छाता लगाकर और मुंह व सिर पर कपड़ा लपेटकर बाहर निकले। दोपहर बाद तीन बजे के आसपास मौसम में थोड़ा बदलाव आया। धूप के साथ बीच-बीच में बादल छाए रहने से मौसम मिश्रित बना रहा।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक श्वेता सिंह ने बताया कि सुबह के समय बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर में तेज धूप निकलने के आसार हैं। यह स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी रहेगी। मौसम विभाग ने फिलहाल कोई बड़ी राहत की उम्मीद नहीं जताई है।