{"_id":"6a7e227309035ad58109983d","slug":"the-killer-constable-was-deployed-in-the-security-of-the-former-ib-director-shamli-news-c-26-1-sal1001-171835-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हत्यारा सिपाही आईबी के पूर्व निदेशक की सुरक्षा में था तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हत्यारा सिपाही आईबी के पूर्व निदेशक की सुरक्षा में था तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी भूपेंद्र और उनके बेटे अर्जुन की हत्या के मामले में अदालत द्वारा चार आरोपियों को दोषी करार दिए जाने के बाद परिवार ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
भूपेंद्र की मां सुरेश देवी ने बताया कि उनके इकलौते बेटे और पोते की बेरहमी से पिटाई कर गोली मारकर हत्या की गई थी। उन्होंने आरोपी विक्रांत और उसके भाई अर्जुन को फांसी देने की मांग दोहराई है।
सुरेश देवी ने बताया कि हत्यारों ने उनका घर उजाड़ दिया। वह खुद विधवा हैं और इस घटना के बाद उनकी पुत्रवधू दुर्गेश भी विधवा हो गई। घर में अब उनके अलावा पुत्रवधू और छोटी पोती ही बची हैं। हत्याकांड के बाद परिवार में दहशत का माहौल था। करीब एक सप्ताह तक परिवार के सदस्य घर से बाहर नहीं निकले थे। उन्हें डर था कि कहीं परिवार के अन्य सदस्यों की भी हत्या न कर दी जाए। भूपेंद्र मूल रूप से सरधना के गांव छूर निवासी थे और अपने पिता बिजेंद्र के इकलौते बेटे थे।
विज्ञापन
भूपेंद्र के 20 वर्षीय बेटे अर्जुन भी इकलौते थे। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब सुरेश देवी और भूपेंद्र की 15 वर्षीय बेटी शगुन के सामने परिवार की जिम्मेदारी आ गई है।
n सुरेश देवी ने दर्ज कराया था मुकदमा : सुरेश देवी ने कांधला थाने में सिपाही विक्रांत, उसकी पत्नी शिवानी, मुदरेश, भाई अर्जुन, पिता वीरेंद्र और मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस विक्रांत की पत्नी और मां की गिरफ्तारी के लिए उसके मकान पर पहुंची थी।
गेट नहीं खोलने पर पुलिस ने जेसीबी से मकान का लोहे का गेट तोड़ दिया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई हत्याकांड के बाद हुई थी।