{"_id":"6a7e2252b557def03d0f0a3c","slug":"theft-in-cloth-merchants-shop-revealed-two-arrested-shamli-news-c-26-1-sal1002-171858-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कपड़ा व्यापारी की दुकान में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कपड़ा व्यापारी की दुकान में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। एलम कस्बे में कपड़ा व्यापारी की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 4700 रुपये की नकदी बरामद की है।
इस मामले में एक तीसरा आरोपी अभी भी वांछित है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। कस्बा एलम निवासी ओमपाल वर्मा की कपड़े की दुकान से 11 अगस्त को नकदी चोरी हुई थी। चोरों ने दुकान के गल्ले से रुपये चुराए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व्यापारी ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कांधला के मोहल्ला शेखजादगान निवासी मांसद और असलम को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी बच्चू सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।