{"_id":"6a7f49fbbbb908929d01f2b4","slug":"meerut-the-city-turned-out-in-droves-for-a-bike-rally-carrying-the-tricolour-2026-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut: बाइक रैली में तिरंगा लेकर उमड़ा शहर, धरती से आसमां तक गूंजा मां तुझे प्रणाम और भारत माता का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बाइक रैली में तिरंगा लेकर उमड़ा शहर, धरती से आसमां तक गूंजा मां तुझे प्रणाम और भारत माता का जयघोष
Fri, 14 Aug 2026 10:56 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:56 PM IST
सार
मां तुझे प्रणाम: मोहकमपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय से शुक्रवार को बाइक रैली निकाली गई। 70 से अधिक स्थानों पर व्यापारियों, समाजसेवियों, महिला संगठनों और स्कूली बच्चों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। बारिश में भी रैली जारी रही।
विज्ञापन
अमर उजाला की बाइक रैली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभक्ति के तरानों, भारत माता की जय ...के गगनभेदी जयकारों के बीच शुक्रवार को अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम शृंखला के तहत निकाली गई बाइक रैली में हाथों में तिरंगा लहराते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मूसलाधार बारिश के बावजूद व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं, छात्रों से लेकर सामाजिक-धार्मिक संगठनों का रत्ती भर उत्साह नहीं डिगा। लोग जोश के साथ बढ़े तो बढ़ते गए। इस दौरान 70 से अधिक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया गया।
अमर उजाला की रैली।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम, के तहत केएल इंटरनेशनल स्कूल और विवेक रिजॉर्ट बाफर के सहयोग से मां तुझे प्रणाम तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, पुलिस उपाधीक्षक संग्राम सिंह, केएल इंटरनेशनल से हरनीत खुराना, संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। मोहकमपुर कार्यालय से तीन कतारों में बाइक सवार हाथों में तिरंगा लेकर निकले। सबसे आगे डीजे पर देशभक्ति की अलग जगाते हुए सुसज्जित वाहन चल रहा था।
रैली का स्वागत किया।
- फोटो : अमर उजाला
रैली में डीजे, खुली जीप पर भारत माता, चंद्रशेखर आजाद बने बच्चे, महिलाओं की खुली जीप, बाइक के साथ 40 कारें शामिल रहीं। शहर में 70 से अधिक स्थानों पर रैली का भव्य स्वागत हुआ। सीसीएस यूनिवर्सिटी में समापन कार्यक्रम में लोगों ने अपने विचार रखे। राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर मंत्री सोमेंद्र तोमर, नवीन अरोड़ा, विपुल सिंघल, अंकुर गोयल, शाहजहां सैफी, विक्रांत गोयल, सुमित ग्रोवर, सुधीर पाठक, पंकज जैन, दीपक कुमार, अमित मित्तल, शालिनी अग्रवाल, कयूम सैफी, शकील भारती, कल्पना पांडेय आदि रहे।
टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा, यातायात निरीक्षक लालसा पांडेय भी मुस्तैद थे। ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल पुंडीर, विश्व श्रमण श्रीसंघ के अध्यक्ष सुदीप जैन, संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री दलजीत सिंह, इंडियन ऑयल से कैलाश विमल, आलोक गौतम, वीरेंद्र जैन, राजीव मित्तल, अनिल गोयल, सुमित अग्रवाल भी साथ चल रहे थे।

बॉम्बे बाजार में स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड पर हुआ भव्य स्वागत, हुई पुष्पवर्षा
नवीन मंडी गेट पर राजीव मित्तल टोनी, नरेश, शर्मा, कैलाश सिंह, प्रदीप शर्मा, आशुतोष सिंघल ने स्वागत किया। श्रीराम पैलेस पर लघु उद्योग भारती से राजीव गोयल, सौरभ सिंघल, हिमांशु शर्मा, पंकज जैन, लक्ष्मण, पवन बंसल, विकास गर्ग, रूपक जैन मौजूद रहे।

डेफोडिल के बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बच्चों के साथ की पुष्पवर्षा
टीपी नगर में श्रीराम सरस्वती शिशु मंदिर पर स्कूली बच्चों के साथ संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता, सचिन खन्ना, अनिल पंवार, पारुल गुप्ता, आंचल गुप्ता मौजूद रहीं। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा, दीपक गांधी, रोहित कपूर, अशोक शर्मा, अंकुर प्रजापति, सरदार संतोक सिंह, सरदार प्रेम सिंह, बब्बू शेखो, अतुल शर्मा उपस्थित रहे। ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने पंकज अनेजा, बिल्डिंग मैटीरियल एसोसिएशन के भोपाल गुप्ता, आशीर्वाद अस्पताल पर डॉ. प्रदीप बंसल, अजय मित्तल, पवन मित्तल, रजनीश गुप्ता मौजूद रहे। पंजाबी संगठन द्वारा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।