फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पहले नवादा में हुई थी महंत की पिटाई, फिर डेरे से भाग गया था नरेशनाथ, अब कर रहा था चुनाव लड़ने की तैयारी

Fri, 14 Aug 2026 06:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Aug 2026 06:36 PM IST
सार

बागपत में दोहरे हत्याकांड के आरोपी साधु नरेशनाथ को लेकर ग्रामीणों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सट्टे के नंबर, तंत्र क्रिया और झूठे वादों के जरिए वह लोगों के बीच अपना प्रभाव बढ़ा रहा था। इससे पहले भी ग्रामीण उसे अलग-अलग गांवों और डेरों से भगा चुके थे।

विज्ञापन
Baghpat Double Murder: Sadhu Narain Nath Built His Influence Through Betting Numbers, Tantrik Practices and Fa
बागपत डबल मर्डर का आरोपी साधु - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में रटौल थाना क्षेत्र के लहचौड़ा गांव के श्रीगणेश मंदिर परिसर में अंकित प्रजापति और इसरार की हत्या के बाद आरोपी साधु नरेशनाथ की पुरानी गतिविधियां सामने आने लगी हैं। ग्रामीणों के अनुसार नरेशनाथ सट्टे के नंबर बताने और तंत्र क्रिया के नाम पर लोगों से रुपये लेने के साथ धीरे-धीरे अपना प्रभाव बढ़ा रहा था।



उसके पास दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों से लोग सट्टे के नंबर लेने आते थे। रकम को लेकर कई बार विवाद भी हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि उसके तौर-तरीकों से परेशान होकर पहले नवादा गांव और बाद में सिंगौली तगा के डेरे से भी उसे भगाया गया था।

Baghpat Double Murder: Sadhu Narain Nath Built His Influence Through Betting Numbers, Tantrik Practices and Fa
बागपत डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

सट्टे के नंबर और तंत्र क्रिया से बढ़ाया प्रभाव
सिंगौली तगा के ग्रामीण अंकुश और विकास के अनुसार नरेशनाथ दिसंबर 2025 में बाबा हरनामदास महाराज के डेरे पर आया था। वहां पहुंचने के बाद उसने सीसीटीवी कैमरे, वातानुकूलित यंत्र, बड़ी दूरदर्शन मशीन, कपड़े धोने की मशीन समेत कई सुविधाएं जुटा लीं।

उसके परिचितों का भी डेरे पर आना-जाना बढ़ गया। दिनभर बाहरी लोगों की आवाजाही और रात में महिलाओं के आने से ग्रामीणों को परेशानी होने लगी। आरोप है कि नरेशनाथ ने गांव के कई लोगों से तंत्र क्रिया के नाम पर रुपये लिए। रुपये वापस मांगने पर विवाद भी हुआ।

Baghpat Double Murder: Sadhu Narain Nath Built His Influence Through Betting Numbers, Tantrik Practices and Fa
बागपत डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों के अनुसार नरेशनाथ सट्टे के नंबर भी बताता था। उसके पास दूर-दराज के राज्यों से लोग नंबर लेने पहुंचते थे। सट्टे की रकम को लेकर भी उसका लोगों से विवाद हुआ। यही कारण था कि वह गांव में धीरे-धीरे प्रभाव बढ़ाने के साथ विवादों में भी घिरता गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Double Murder: Sadhu Narain Nath Built His Influence Through Betting Numbers, Tantrik Practices and Fa
बागपत में दो दोस्तों की हत्या - फोटो : अमर उजाला

गांव से चुनाव लड़ने की भी कर रहा था तैयारी
ग्रामीण विकास ने बताया कि नरेशनाथ मूल रूप से कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। कुछ समय बाद एक जनप्रतिनिधि की मदद से उसने अपने पहचान पत्र में पता सिंगौली तगा का करा लिया था। इसके बाद वह गांव से चुनाव लड़ने की बात भी करने लगा था। ग्रामीणों से मिलकर चुनाव की तैयारी करने की चर्चा करता था।

विज्ञापन
Baghpat Double Murder: Sadhu Narain Nath Built His Influence Through Betting Numbers, Tantrik Practices and Fa
बागपत डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों का आरोप है कि उसने लोगों का भरोसा जीतने के लिए अपनी पहचान को लेकर भी अलग-अलग बातें बताईं। सिंगौली तगा और लहचौड़ा गांव में एक विशेष जाति की आबादी अधिक होने के कारण उसने खुद को उसी जाति का बताकर लोगों का विश्वास हासिल करने की कोशिश की। बाद में अपनी जाति को लेकर अलग-अलग जानकारी देने लगा। ग्रामीणों के मुताबिक वह खुद को अविवाहित बताता था, जबकि उसकी पत्नी और बेटा भी उसके आसपास ही रहते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed