फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Nizami Brothers Mesmerize Audience at Jashn-e-Azadi with Sufi Music, Poetry and Patriotic Performances

मां तुझे प्रणाम: दिल दिया है जान भी देंगे...से गूंजा सभागार, कविता-शायरी-सूफी सुरों पर झूमा शहर, लहराए तिरंगे

Fri, 14 Aug 2026 12:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Aug 2026 12:33 PM IST
सार

मेरठ में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत आयोजित जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम में देशभक्ति, सूफियाना संगीत, कव्वाली, काव्य पाठ और शायरी का अद्भुत संगम देखने को मिला। निजामी बंधुओं की प्रस्तुति पर पूरा सभागार झूम उठा, वहीं वरुण आनंद और अजहर इकबाल की रचनाओं ने लोगों में देशप्रेम और भाईचारे की भावना जगा दी।

विज्ञापन
Meerut: Nizami Brothers Mesmerize Audience at Jashn-e-Azadi with Sufi Music, Poetry and Patriotic Performances
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम, अमर उजाला मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सुर ताल की महफिल में शहर के सभी लोग देशभक्ति के रंग में रंग गए। सूफियाना संगीत के साथ देशभक्ति के गीत और गजलों ने हर किसी को सम्मोहित कर दिया। निजामी बंधु ने दिल दिया है जान भी देंगे...ए वतन तेरे लिए गाया...तो हर कोई भारत माता के जयकारे लगाने लगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मौका था चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाषचंद्र बोस सभागार में अमर उजाला के तहत जश्न-ए-आजादी : एक शाम कवि, कव्वाल और शायरों के नाम कार्यक्रम का। इसमें निजामी बंधुओं ने समां बांध दिया। सभागार में शादाब निजामी, सोहराब निजामी ने छाप तिलक सब छीनी तोसे नैना मिलाइके...गीत के साथ अपनी प्रस्तुति दी। कोई पुकारे अल्लाह तुझको, कोई कहे भगवान, हाथ जुड़े तो अल्लाह, हाथ जुड़े तो राम...। इसके अलावा मेरे रश्के कमर तेरी पहली नजर..., जब नजर से मिलाई मजा आ गया...गाया तो पूरा पंडाल झूम उठा।
विज्ञापन

Meerut: Nizami Brothers Mesmerize Audience at Jashn-e-Azadi with Sufi Music, Poetry and Patriotic Performances
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम, अमर उजाला मेरठ - फोटो : अमर उजाला
रॉकस्टार फिल्म का कुन फया कुन...और दमा दम मस्त कलन्दर...कव्वाली पर भी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। तबले पर भी शानदार प्रदर्शन किया गया। ढोलक पर डमरू की आवाज भी निकाली गई। इस पर सभागार तालियों से गूंज उठा। आयोजन में निजामी बंधुओं ने सूफी संतों की रचनाओं को प्रस्तुत किया। इसमें मीर तकी मीर, हजरत अमीर खुसरो, और हजरत निजामुद्दीन औलिया की रचनाओं का समावेश था। 

 

Meerut: Nizami Brothers Mesmerize Audience at Jashn-e-Azadi with Sufi Music, Poetry and Patriotic Performances
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम, अमर उजाला मेरठ - फोटो : अमर उजाला
हर आंगन में तिरंगा लहराए
प्रसिद्ध शायर वरुण आनंद ने काव्य पाठ किया। हर आंगन में तिरंगा लहराए, भारत का मान बढ़ाए, हर दिल में देशप्रेम जगाए, हिंदुस्तान मुस्कुराए...की प्रस्तुति पर सभागार वंदेमातरम के जयकारों से गूंज उठा। वरुण आनंद ने देश के लिए मिट गए, उनका सम्मान याद रहेगा, भारत की माटी में उनका, अमर नाम याद रहेगा...शेर सुनाया। उन्होंने सुनाया- ख़ुद अपने खून में पहले नहाया है हमने...वक़ार मुल्क का तब जा के पाया है हमने..., जहां पे देख के मक़तल को चीखते थे सभी...शहादतों का वहां गीत गाया है हमने...इसे फिजूल के झगड़ों में गर्क मत करना, बड़े नसीब से मुल्क पाया है हमने...। इस गजल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
विज्ञापन

Meerut: Nizami Brothers Mesmerize Audience at Jashn-e-Azadi with Sufi Music, Poetry and Patriotic Performances
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम, अमर उजाला मेरठ - फोटो : अमर उजाला
....ऐसा भारतवर्ष बना दे हे ईश्वर
प्रसिद्ध शायर अजहर इकबाल ने मंच संचालन करते हुए सभी का स्वागत किया। आपसी भाईचारे को बढ़ाते हुए उन्होंने कविता सुनाई- प्रेम का कोई मंत्र जपा दे है ईश्वर, घृणा का अस्तित्व मिटा दे है ईश्वर, देवदूत भी जिसका देखके गर्वित हों, ऐसा भारतवर्ष बना दे हे ईश्वर।

इस बीच उन्होंने लोगों की भावनाओं छूते हुए कहा कि जिंदगी के कथानक बदल जाएंगे...रूप के सारे मानक बदल जाएंगे, दर्द के गीत बजते रहेंगे यूंही, गाने वाले अचानक बदल जाएंगे। इस शब्दों को सुनकर सभागार में तालियों के साथ तिरंगे लहराने लगे। इसके अलावा उन्होंने बड़ी अच्छी लगती हो, शेर भी सुनाया।

Meerut: Nizami Brothers Mesmerize Audience at Jashn-e-Azadi with Sufi Music, Poetry and Patriotic Performances
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम, अमर उजाला मेरठ - फोटो : अमर उजाला

हर विषय पर बोलता है शायर : वरुण आनंद
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में युवा कवि व शायर वरुण आनंद ने मेरठ की 1857 की क्रांति को स्मरण करते हुए कहा कि आज वह आजादी से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का उन्हें बहुत स्नेह मिलता है और देशभक्ति के कार्यक्रम में विशेष अवसर और थीम के अनुसार अपनी रचनाएं प्रस्तुत करने का अवसर भी मिल जाता है। हर व्यक्ति को कविता लिखनी चाहिए। बचपन में वे शायरी की ओर नहीं गए बल्कि गीत गाया करते थे। ‘मिले न फूल तो’ जैसी गजल को भी उन्होंने गीत के रूप में गाया।

बाद में गजलों की ओर रुझान बढ़ा और जगजीत सिंह को खूब सुना। इसके बाद उन्होंने स्वयं लिखना शुरू किया और उनकी कई रचनाएं वायरल हुईं। उन्होंने कहा कि लव स्टोरी हर किसी की होती है। जिंदगी में शायरी के बाद मोहब्बत आई। लोग उन्हें मोहब्बत का शायर कहते हैं लेकिन उन्होंने हर विषय पर गजल और शायरी प्रस्तुत की है। शायर किसी एक विषय तक सीमित नहीं होता, वह हर चीज पर अपनी बात रखता है। वरुण आनंद ने बताया कि उन्होंने स्टूडियो में पहली बार गाना गाया था। पंजाबी और हिंदी गीतों के बाद उनका रुझान गजलों की ओर बढ़ा और उन्होंने शायरी को अपना माध्यम बनाया। 
 

Meerut: Nizami Brothers Mesmerize Audience at Jashn-e-Azadi with Sufi Music, Poetry and Patriotic Performances
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम, अमर उजाला मेरठ - फोटो : अमर उजाला

आजादी का मतलब प्रेम, भाईचारे और खुलकर जीने की आजादी : निजामी बंधु
निजामी बंधु शादाब निजामी और सोहराब निजामी ने कहा कि आजादी सिर्फ एक तारीख, तिरंगा या जश्न नहीं बल्कि खुलकर जीने और प्रेम-भाईचारे से रहने का नाम है। संगीत को उन्होंने इबादत बताते हुए कहा कि संगीत दिलों के साथ देशों और सरहदों की दूरियां भी कम करता है।

उन्होंने बताया कि उनका परिवार कई पीढ़ियों से हजरत निजामुद्दीन औलिया के दरबार से जुड़ा है। सूफियाना कलाम उनके लिए विरासत के साथ आध्यात्मिक जुड़ाव भी है। नई पीढ़ी में कव्वाली की लोकप्रियता पर उन्होंने खुशी जताई और कहा कि दिल से गाया गीत व संगीत सीधे दिल तक पहुंचता है। रियाज को जरूरी बताते हुए कहा कि वे रोज दो-तीन घंटे अभ्यास करते हैं।

‘रॉकस्टार’ में मिले अवसर को उन्होंने दरबार और पीर साहब का आशीर्वाद बताया। युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य, मेहनत और संस्कारों को न छोड़ें और तरक्की के साथ माता-पिता व अपनी जड़ों को हमेशा अपने पास रखें। मेरठ की मेहमाननवाजी की तारीफ करते हुए उन्होंने यहां की गजक खाने की इच्छा भी जताई।

Meerut: Nizami Brothers Mesmerize Audience at Jashn-e-Azadi with Sufi Music, Poetry and Patriotic Performances
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम, अमर उजाला मेरठ - फोटो : अमर उजाला
समारोह ये रहे मौजूद...
राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता, संयुक्त व्यापार संघ संरक्षक अरुण वशिष्ठ, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, डॉ ज्ञान दीक्षित, कैंट बोर्ड पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा, राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री दलजीत सिंह, उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता, बुलियन ट्रेडर एसोसिएशन महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल, डॉ. वीरोत्तम तोमर, राजीव मित्तल टोनी, सपा नेता विपिन मनोठिया, प्रदीप कसाना, विनीत चपराना, विपिन त्यागी, डॉ. अजीत चौधरी, हसीन सैफी, शाहजहां सैफी एडवोकेट, रजनीश कौशल, शकील भारती सैफी, सावन कन्नौजिया, अवनीश त्यागी, अजय गुप्ता नटराज, रेनू जोगी, डॉ. गौरव मित्तल, जिला महासचिव ललित त्यागी, छावनी रामलीला कमेटी महामंत्री गणेश अग्रवाल, राजेश खन्ना, आयुष, पीयूष, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, मनोज गुप्ता, बेगमपुर व्यापार संघ पुनीत शर्मा, हरीश शर्मा, नासिर सैफी, परवेज सैफी, शालिनी अग्रवाल, आसिफ सैफी, राशिद मेवाती, अधिवक्ता आवेश, डॉ. रविप्रकाश, देवेंद्र गुर्जर, मितेंद्र गुप्ता, नरेश त्यागी एडवोकेट, राकेश माहेश्वरी, रक्षित जिंदल, सपा नेता हिफ्जू रहमान अंसारी, हाजी इसरार सैफी, चांद कुरैशी, संगीता राहुल, रालोद नेता एवं पूर्व मंत्री कुलदीप उज्ज्वल, मंडल प्रभारी डॉ कमल सिंह राज, विनोद कुमार, खालिद सैफी, प्रमोद कुमार, डॉ ऋषि गौतम, शाह अयान रईस भारती, नोमान कादरी, अहसान सैफी, हाजी रफीक सैफी, सलमान भारती, कासिम भारती, डिफेंस एनक्लेव कॉलोनी के अध्यक्ष सुदेश राणा, नरेश उपाध्याय, कय्यूम सैफी, इक़राम बाल्याण पार्षद, मलिक शाद, फिरोज सैफी, नन्हे सैफी, रहींमुद्दीन सैफी, हाजी इक़बाल, मंजूर सैफी, नसीम सैफी, सलीम सैफी, गफ्फार मंसूरी, अकरम मंसूरी, एहतेशाम इलाही, हैविन खान, एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव, यातायात निरीक्षक लालसा पांडे, टीएसआई शिवम कंबोज, मेडिकल थाना प्रभारी सतवीर सिंह अत्री, क्रिकेट कोच अतहर अली, रोहित, खो-खो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव भूपेंद्र सिंह, मनोज कनोजिया, जाट महासभा से सुशील, अरुण, आजाद समाज पार्टी से शहर प्रभारी बदर अली, फहीम, खोखो से अशोक कुमार, भूपेश, गौरव त्यागी, भाकियू से अभिषेक, रालोद नेत्री ऋचा सिंह, रजत ठाकुर, दिवाकर सैनी, सौरभ राजपूत, आशीष मलिक, आशु गोस्वामी, मोनू पहाड़ी, विजय बहादुर, गौरव पाल, दीपक चपराना, माइकल, नितिन मलिक, अश्वनी तिवारी, हिफुर्रह्मान अंसारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed