फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two accused of cow slaughter caught in encounter; one shot in the leg.

Saharanpur News: मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपी पकड़े, एक के पैर में लगी गोली

Sat, 15 Aug 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 15 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two accused of cow slaughter caught in encounter; one shot in the leg.
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ में गोकश महमूद और उसके साथी इरफान को गिरफ्तार किया है। महमूद के पैर में गोली लगी है। इनके दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

देहात कोतवाली को बृहस्पतिवार देर रात सूचना मिली थी कि निर्माणाधीन मकान बाबर कॉलोनी हाकिमपुरा में कुछ लोग गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि चार लोग गोकशी की घटना करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को देखते ही गोकशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के पीछा करने पर आरोपियों ने दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गोकश महमूद निवासी गली नंबर-दो लिंक रोड, हाल पता रसूलपुर गांव को गोली मारकर घायल कर दिया। उसके पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से इरफान निवासी विश्वास कॉलोनी को भी गिरफ्तार किया गया। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, गोकशी के उपकरण, एक जिंदा गोवंश और पिकअप वाहन बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed