फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accused arrested for sending truck to another state using a forged agreement.

Saharanpur News: फर्जी एग्रीमेंट कर ट्रक दूसरे राज्य भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Aug 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 15 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for sending truck to another state using a forged agreement.
मिर्जापुर। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी कर फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर ट्रक को दूसरे राज्यों में परिवहन करने वाले आरोपी सिकंदर निवासी मियानगी को गिरफ्तारर कर लिया।
विज्ञापन

सीओ बेहट प्रिया यादव ने बताया कि विगत 18 जून को अमजद निवासी गांव मिर्जापुर ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि सिकंदर निवासी गांव मियानगी थाना बड़गांव एवं प्रवेश निवासी गांव नल्हेड़ा थाना चिलकाना ने फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर उसके ट्रक को असम व मिजोरम में भेजकर परिवहन का कार्य कर रहे है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सिकंदर को गांव महेशपुर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर धोखाधड़ी कर हड़पे गए ट्रक को ग्राम सहजी थाना बड़गांव क्षेत्र से बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके रिश्तेदार परवेज ने फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर ट्रक को किराए पर लिया था। इसके बाद ट्रक को चोरी-छिपे अपनी कमाई के लिए दूसरे राज्य मिजोरम व असम भेजकर परिवहन कराया जाता था। ट्रक मालिक को समय से किराया नहीं दिया जाता था और फाइनेंस की किस्त भी जमा नहीं की जाती थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed