Meerut: हस्तिनापुर में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन, वंदे मातरम् के जयकारों से गूंजा कस्बा
स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में नगर पंचायत की ओर से विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का रंग देखने को मिला। नगर पंचायत की ओर से कस्बे के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों, सभासदों, व्यापारियों और नगरवासियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
नेहरू पार्क में चेयरपर्सन ने फहराया तिरंगा
कस्बे के नेहरू पार्क में नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। चेयरपर्सन ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें: Sharanpur: आईटीबीपी अधिकारी समेत दो की मौत, घर लौटते समय बेकाबू कार डिवाइडर पार कर दूसरी गाड़ी से टकराई
नगर पंचायत कार्यालय में भी हुआ ध्वजारोहण
इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय परिसर में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेयरपर्सन, सभासदों, नगर पंचायत कर्मचारियों और व्यापारियों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया गया। सभी ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
शहीदों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
नगर पंचायत की ओर से कस्बे के प्रमुख स्थानों पर भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंबेडकर बाजार में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल, माता अहिल्याबाई होल्कर चौक और ऊधम सिंह चौक पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान कस्बे में देशभक्ति का उत्साह नजर आया और विभिन्न स्थानों पर भारत माता तथा वंदे मातरम् के जयकारे गूंजते रहे।
देश की खुशहाली और प्रगति की कामना
स्वतंत्रता दिवस पर नगरवासियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। लोगों ने राष्ट्र की एकता, प्रगति और खुशहाली की कामना करते हुए देशहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।