फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sharanpur Road Accident:Army Officer and Driver Killed as Car Crashes into Another Vehicle

Saharanpur: सैन्य अधिकारी समेत दो की मौत, घर लौटते समय बेकाबू कार डिवाइडर पार कर दूसरी गाड़ी से टकराई

Sat, 15 Aug 2026 11:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Aug 2026 11:58 AM IST
सार

सरसावा में देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर झबीरन कट के पास सड़क हादसे में सैन्य अधिकारी परमिंदर सिंह और उनके चालक रवि शंकर की मौत हो गई। हादसे में गनर समेत चार लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Sharanpur Road Accident:Army Officer and Driver Killed as Car Crashes into Another Vehicle
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर झबीरन कट के पास हुए भीषण सड़क हादसे में सैन्य अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में अंबाला निवासी अधिकारी परमिंदर सिंह (45) और उनके चालक रवि शंकर (35) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में आईटीबीपी अधिकारी का गनर और दूसरी गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन

मसूरी से घर लौटते समय हुआ हादसा
बताया गया कि परमिंदर सिंह अपने चालक रवि शंकर और गनर जयराम के साथ कार में सवार होकर मसूरी से अंबाला स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव झबीरन के पास पहुंची, वह अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी दिशा से आ रही गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार परमिंदर सिंह और उनके चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित किया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद आईटीबीपी अधिकारी परमिंदर सिंह और उनके चालक रवि शंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गनर जयराम समेत दूसरी गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed