फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Liquor Shop Salesman Found Dead by Roadside, Family Alleges Murder

Saharanpur: सड़क किनारे मिला शराब ठेके के सेल्समैन का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, लगाया जाम

Sat, 15 Aug 2026 12:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Aug 2026 12:54 PM IST
सार

सहारनपुर के नागल में सिडकी-लाखनौर मार्ग पर शराब ठेके के सेल्समैन लोकेश का शव सड़क किनारे मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और तमंचा व मोबाइल मिलने के बाद जाम लगाया।

विज्ञापन
Saharanpur: Liquor Shop Salesman Found Dead by Roadside, Family Alleges Murder
सहारनपुर में सड़क किनारे युवक का शव मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के नागल क्षेत्र में सिडकी-लाखनौर मार्ग पर सैदपुर मोड़ के पास शनिवार सुबह शराब ठेके के सेल्समैन का शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मुंडीखेड़ी गांव निवासी लोकेश (40) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


लोकेश बोहडूपुर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की आशंका में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वीरता पुरस्कार: शहीद इंस्पेक्टर के घर पहुंचे ADG, छलकीं परिजनों की आंखें, बेटा बोला-पिता की तरह करूंगा सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेके से घर जाने के लिए निकला था लोकेश
बताया गया कि लोकेश शुक्रवार रात शराब के ठेके से अपने गांव जाने के लिए निकला था। शनिवार सुबह राहगीरों ने सिडकी-लाखनौर मार्ग पर सैदपुर मोड़ के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। घटनास्थल पर लोकेश की बाइक भी पड़ी मिली।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, परिजनों ने लगाया जाम
घटना की सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। बाद में परिजनों ने शव के पास एक देसी तमंचा और मृतक का मोबाइल फोन मिलने की बात कही। परिजनों ने फॉरेंसिक टीम पर जांच में लापरवाही का आरोप लगाया और सिडकी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।

हत्या की आशंका में प्राथमिकी, कई पहलुओं पर जांच
सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई अंकित कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed