फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: चार दिन पहले भी राइफल लेकर बीवी की तरफ दौड़ा था सिपाही टिंकू, सरिता के दरोगा भाई ने बताया कत्ल का असल कारण

Sat, 15 Aug 2026 02:27 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 15 Aug 2026 02:27 PM IST
सार

सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की हकीकत नगर कॉलोनी में सिपाही टिंकू की पत्नी सरिता (32) की घर के अंदर सरकारी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। डीआईजी अभिषेक, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार दंपती के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटनाक्रम हुआ है। 

विज्ञापन
Constable Murder His wife Constable Tinku had chased wife Sarita with a rifle four days ago as well
Constable Murder His wife - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सहारनपुर के हकीकत नगर में मेरठ के कंकरखेड़ा के सिंधावली निवासी सरिता की मौत के बाद उसके भाई यूपी पुलिस में दरोगा नवीन ने पति टिंकू पर हत्या का आरोप लगाया है।


नवीन का कहना है कि चार दिन पहले भी उसने उनकी बहन से मारपीट की थी और वह उसकी ओर सर्विस राइफल लेकर दौड़ा था। आरोपी के ननिहाल की एक महिला से संबंध थे। इसके चलते वह सरिता को रास्ते से हटाना चाहता था। वर्ष 2025 में भी सरिता ने आरोपी के खिलाफ एडीजी मेरठ के कार्यालय में शिकायत दी थी।
    
 
Constable Murder His wife Constable Tinku had chased wife Sarita with a rifle four days ago as well
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा रोड स्थित सिंधावली गांव के लोगों ने जानकारी दी कि ग्रामीण रामकिशन यूपी पुलिस में दरोगा थे। उनके दो बेटी और पांच बेटे हैं। रामकिशन की मृत्यु के बाद उनके बेटे नवीन को मृतक आश्रित में यूपी पुलिस में दरोगा की नौकरी मिली थी। वह फिलहाल पुलिस लाइन में तैनात है।
Constable Murder His wife Constable Tinku had chased wife Sarita with a rifle four days ago as well
सरिता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नवीन ने बताया कि सरिता अपने पति टिंकू और दो बच्चों के साथ सहारनपुर में किराए के मकान में रहती थी। टिंकू अक्सर सरिता से मारपीट करता था। एडीजी से शिकायत करने के बाद टिंकू मान-मनोव्वल करने लगा। इसके चलते उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Constable Murder His wife Constable Tinku had chased wife Sarita with a rifle four days ago as well
सहारनपुर में सरिता की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार दिन पहले सरिता ने उनके पास कॉल कर कहा कि टिंकू फिर से मारपीट कर रहा है। उसने बताया कि वह अपनी सर्विस राइफल लेकर उसे मारने के लिए दौड़ा था। इसके बाद टिंकू ने सरिता का मोबाइल छीनकर स्विच ऑफ कर दिया। उस दौरान नवीन कांवड़ ड्यूटी पर थे। उनका कहना है कि अब इस मामले में सहारनपुर के सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
Constable Murder His wife Constable Tinku had chased wife Sarita with a rifle four days ago as well
हकीकत नगर में सिपाही की पत्नी की गोली लगने से मौत के बाद मृतका की बेटियों को ले जाता पड़ोसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टिंकू के परिजन बोले-दोनों के बीच विवाद की जानकारी नहीं
हस्तिनापुर के पलटूपुरी निवासी टिंकू के परिवार के कपिल ने बताया कि टिंकू की शादी सिंधावली गांव निवासी सरिता के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों की दो पुत्रियां पीहू और ज्योत्सना हुईं। करीब तीन वर्ष से टिंकू अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ सहारनपुर में रह रहे थे। परिवार से भी उनका संपर्क बना रहता था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed