फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Supply of adulterated flour to three states revealed in Food Department investigation

आप भी तो नहीं खा रहे 'धीमा जहर': रेस्तरां-ढाबे में भी मिलावटी आटे की रोटी, यूपी समेत इन प्रदेशों में सप्लाई

Sun, 16 Aug 2026 11:54 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 16 Aug 2026 11:54 AM IST
सार

यूपी समेत देश के कई प्रदेशों में मिलावटी आटे की आपूर्ति की जा रही है। खाद्य विभाग की जांच में इसका खुलासा हुआ है। घर के साथ ही रेस्तरां और ढाबे तक में इस आटे का इस्तेमाल हो रहा है।

विज्ञापन
Supply of adulterated flour to three states revealed in Food Department investigation
आटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मंडल के कई जिलों में सेलखड़ी मिला आटा बेचने का खेल पकड़ा गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इसे तीन राज्यों में बेचा जा रहा था। यहां तक कि ढाबे-रेस्तरां और बेकरी में भी इसे खपाया जा रहा है।
विज्ञापन


खाद्य विभाग ने आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में सेलखड़ी मिला 1820 किलो आटा और 3980 किलो सेलखड़ी पकड़ी है। इनके संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश में इसे खपाते थे। मंडल में और भी लोग इस काले कारोबार में संलिप्त हो सकते हैं। इसके लिए टीम गोपनीय ढंग से पता कर रही है। एसटीएफ की भी मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन


 

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए संचालकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसी पूछताछ में ढाबा-रेस्तरां और बेकरी में भी इनकी बिक्री करने की जानकारी मिली है। इनकी भी जांच की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य सैयद शहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि सेलखड़ी मिले आटा का काला कारोबार करने वालों की जांच अभी चल रही है। कुछ और लोग रडार पर हैं, इनके खिलाफ जानकारी जुटाई जा रही है।

क्यों मिलाते हैं सेलखड़ी
सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि मिल संचालक सेलखड़ी के उपयोग की सही जानकारी नहीं देते। कभी ये कीड़ों से अनाज को बचाने तो कभी प्लास्टिक की बोरियों को चिकना करने (आटा बाहर निकलने से रोकने) के लिए इसके उपयोग की बात बताते हैं। हालांकि मजदूरों से सख्ती से पूछने पर पता चला कि ये लोग घटिया और खराब गेहूं पीसकर आटा बनाते हैं। इससे आटे में हल्का कालापन आ जाता है। उसे सफेद और चमकदार बनाने के लिए सेलखड़ी का उपयोग करते हैं।

 


यहां करें शिकायत
टोल फ्री नंबर 18001805533, कार्यालय 0562-2970049 (सुबह 10 से शाम 5 बजे तक)
 
 
 
विज्ञापन

ऐसे करें पहचान
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि एक कटोरी में आटा लें और उसमें नींबू की कुछ बूंदें डाल दें। बुलबुले उठने लगें तो मिलावट है। ऐसे ही गिलास में पानी भरें और आटा डालकर चम्मच से मिलाएं। आटा तली में बैठ जाए तो मिलावटी है। तीसरा तरीका यह है कि हथेली पर आटा रखकर रगड़ें। शुद्ध आटा खुरदरा लगेगा, असामान्य चिकनाहट हो तो मिलावट हो सकती है।

 

पथरी और आंतों में रुकावट का खतरा
सीएमओ आगरा डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने  बताया कि लंबे समय तक सेलखड़ी शरीर में पहुंचने से पेट के विकार तेजी से बढ़ते हैं। पेट में दर्द, अपच और आंतों में रुकावट का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में कैल्शियम या सिलिकेट के बारीक कण जमा होकर गुर्दे में पथरी की वजह बन सकते हैं। दांतों की ऊपरी परत घिसने के साथ मसूढ़ों में जख्म भी बन सकते हैं। सीने में सेलखड़ी जमने से टीबी के संक्रमण का खतरा भी रहता है।

 

ये पकड़े गए मामले
आगरा- 12 अगस्त को फतेहपुर सीकरी के गांव जौताना डाबर के पास समृद्धि ऑयल मिल में 1800 किलो सेलखड़ी और 1350 किलो सेलखड़ी मिला आटा जब्त किया। ऑयल मिल के लाइसेंस पर मिलावटी आटा का काला कारोबार हो रहा था। संचालक भरतपुर राजस्थान निवासी अमित कुमार चिकसाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
फिरोजाबाद- 6 अगस्त को टूंडला के गांव रामनगर में शिवाय ट्रेडिंग कंपनी के यहां 420 किलो सेलखड़ी मिला आटा और 30 किलो सेलखड़ी बरामद की गई। संचालक शिवपुरी कॉलोनी टूंडला निवासी संजय गुप्ता और हेमा गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई।
मैनपुरी- 6 अगस्त को जोती खुडिया में गोदाम से 2150 किलो सेलखड़ी पकड़ी। यहां सेलखड़ी मिला 50 किलो आटा भी जब्त किया। संचालक जोती खुडिया निवासी अजीत कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed