फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Toll employees assaulted in Agra over dispute regarding dumping of soil

Agra News: मिट्टी डालने के विवाद में टोल कर्मचारियों से मारपीट, मोबाइल और कैमरे तोड़ने का आरोप

Sun, 16 Aug 2026 03:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 16 Aug 2026 03:17 PM IST
सार

आगरा में मिट्टी डालने के विवाद में दबंगों ने टोल कर्मचारियों से मारपीट की। आरोप है कि मोबाइल और कैमरे भी तोड़ दिए। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।

विज्ञापन
Toll employees assaulted in Agra over dispute regarding dumping of soil
टोल कर्मचारियों से की मारपीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र में मिट्टी डालने के विवाद में दबंगों ने टोल कर्मियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। मोबाइल, कैमरा तोड़े और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। कई कर्मचारी घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना 15 अगस्त रात करीब 2:20 मिनट की बताई गई है। आरोप है कि खनन में शामिल कुछ दबंग जबरन सड़क पर मिट्टी डाल रहे थे। वहां मौजूद टोल कर्मियों ने जब इनको रोकने का प्रयास किया तो आगबबूला हो गए। लाठी-डंडों से लैस लोगो ने टोल कर्मियों पर धावा बोल दिया। खुद को बचाने के लिए भाग रहे कर्मियों को घेरकर पीटा गया। 
विज्ञापन


हमलावरों ने कर्मियों के मोबाइल और वीडियो बना रहे बॉडी कैमरे भी तोड़ दिया । टोल प्रशासन की गाड़ी पर भी पथराव कर उसकी लाइटें क्षतिग्रस्त कर दीं और कर्मियों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित मनीष चतुर्वेदी, राम सिंह, फूल सिंह ने थाना प्रभारी अछनेरा को 15 अगस्त को लिखित शिकायत देकर दो नामजद और तीन से अधिक अज्ञात लोगों पर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी अछनेरा शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तरफ से शिकायत मिली है। पीड़ित के कोई चोट नहीं बताई गई है। चौकी प्रभारी को जांच दी गयी है। जांच कराई जा रही है। अगर जांच मे मारपीट का मामला पाया जाता है तो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा कर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed