{"_id":"6a8215863bf1dbece2067ff0","slug":"itbp-dig-and-driver-killed-in-road-accident-four-critically-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-181811-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क हादसे में आईटीबीपी के डीआईजी और चालक की मौत, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क हादसे में आईटीबीपी के डीआईजी और चालक की मौत, चार गंभीर
विज्ञापन
डीआईजी परमिंदर सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीआईजी की स्काॅर्पियो कार डिवाइडर को क्रॉस करते हुए सामने से आ रही कार से टकराई
- देहरादून-पंचकूला हाईवे पर शनिवार की सुबह हुआ हादसा, कई अधिकारी मौके पर पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
सरसावा (सहारनपुर)। देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईटीबीपी के डीआईजी की स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा से आ रही स्विफ्ट कार से जा टकराई। हादसे में स्काॅर्पियो कार सवार कश्मीर के श्रीनगर में तैनात डीआईजी परमिंदर सिंह (55) और उनके चालक रवि शंकर (35) की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे के बाद डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।
अंबाला के जग्गी कॉलोनी निवासी परमिंदर सिंह देहरादून के मसूरी स्थित आइटीबीपी सेंटर से ट्रेनिंग में हिस्सा लेकर शनिवार को सरकारी गाड़ी से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ पटियाला के राजपुरा निवासी उनका गनर जयराम भी साथ था। गाड़ी नानौता के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी रवि शंकर (35) चला रहे थे। सुबह जब वह हाईवे स्थित झबीरन कट के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी नियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए यमुनानगर की ओर से आ रही स्विफ्ट कार पर जा गिरी।
हादसे में गनर जयराम तथा दूसरी कार सवार करनाल निवासी गुरनाम, देवेंद्र कौर और गुरनेत गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। उनके द्वारा ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने डीआईजी परमिंदर सिंह और उनके चालक रवि शंकर को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों का उपचार शुरू किया। सूचना मिलते ही डीआईजी की पत्नी सरबजीत कौर तथा दोनों बेटे एकजोत सिंह और प्रसिमबरन सिंह मेडिकल काॅलेज पहुंचे। डीआईजी परविंदर सिंह मूल रूप से रोपड़ जिले के श्री आनंदपुर साहिब निवासी थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
-- महिला की भी हालत गंभीर
स्विफ्ट कार सवार तीन लोगों में एक महिला भी शामिल थी। तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें महिला की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। तीनों करनाल जिले के रहने वाले हैं। इनके परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
-- आईटीबीपी के डीआईजी की गाड़ी असंतुलित होकर सामने से आ रही एक अन्य कार से टकराई है। गाड़ी किन परिस्थितियों में असंतुलित हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी, जिससे भविष्य में ऐसा कोई हादसा न हो। - शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी यातायात
विज्ञापन
- देहरादून-पंचकूला हाईवे पर शनिवार की सुबह हुआ हादसा, कई अधिकारी मौके पर पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
सरसावा (सहारनपुर)। देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईटीबीपी के डीआईजी की स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा से आ रही स्विफ्ट कार से जा टकराई। हादसे में स्काॅर्पियो कार सवार कश्मीर के श्रीनगर में तैनात डीआईजी परमिंदर सिंह (55) और उनके चालक रवि शंकर (35) की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे के बाद डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।
अंबाला के जग्गी कॉलोनी निवासी परमिंदर सिंह देहरादून के मसूरी स्थित आइटीबीपी सेंटर से ट्रेनिंग में हिस्सा लेकर शनिवार को सरकारी गाड़ी से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ पटियाला के राजपुरा निवासी उनका गनर जयराम भी साथ था। गाड़ी नानौता के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी रवि शंकर (35) चला रहे थे। सुबह जब वह हाईवे स्थित झबीरन कट के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी नियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए यमुनानगर की ओर से आ रही स्विफ्ट कार पर जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में गनर जयराम तथा दूसरी कार सवार करनाल निवासी गुरनाम, देवेंद्र कौर और गुरनेत गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। उनके द्वारा ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने डीआईजी परमिंदर सिंह और उनके चालक रवि शंकर को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों का उपचार शुरू किया। सूचना मिलते ही डीआईजी की पत्नी सरबजीत कौर तथा दोनों बेटे एकजोत सिंह और प्रसिमबरन सिंह मेडिकल काॅलेज पहुंचे। डीआईजी परविंदर सिंह मूल रूप से रोपड़ जिले के श्री आनंदपुर साहिब निवासी थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
स्विफ्ट कार सवार तीन लोगों में एक महिला भी शामिल थी। तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें महिला की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। तीनों करनाल जिले के रहने वाले हैं। इनके परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

डीआईजी परमिंदर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : Archive