{"_id":"6a82111e5d208824020652cb","slug":"altercation-between-villagers-and-dumper-drivers-over-stopping-mineral-laden-vehicles-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-181832-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खनिज वाहनों को रोकने पर ग्रामीणों और डंपर चालकों में कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खनिज वाहनों को रोकने पर ग्रामीणों और डंपर चालकों में कहासुनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना। गांव दभेड़ा कला में शनिवार की रात खनिज से भरे डंपरों और ट्रैक्टर-ट्रालियों को ग्रामीणों ने रोककर वापस कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों और डंपर चालकों के बीच कहासुनी हुई।
ग्रामीणों का आरोप है कि रातभर गांव के बीच से खनिज से भरे वाहन गुजरते हैं। इससे गांव की सड़क और जल निकासी की नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़क किनारे बने मकानों में भी दरारें पड़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खनिज वाहनों की आवाजाही के कारण रात में घरों में सोने में भी डर लगता है। चौधरी सद्दाम, फुरकान, मुकर्रम अली, आरिफ, रूबी, कृष्णा देवी और सरोज आदि ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने गांव के बाहर खनिज वाहनों को रोकने के लिए दोनों ओर अवरोधक लगाए थे, लेकिन वाहन चालकों ने उन्हें भी तोड़ दिया।
रात में ग्रामीणों द्वारा खनिज वाहनों को रोकने की सूचना पर थाना चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वाहन चालक अपने डंपर लेकर वहां से निकल गए। ग्रामीणों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के बीच से खनिज वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बिना नंबर प्लेट खनिज ले जाने व बिना नियमित रूट के वाहन ले जाने के मामले में दोनों खनिज वाहनों का चालान कर दिया गया है।