फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Imrana's body found in a drain; husband lodges FIR.

Saharanpur News: इमराना का था नाले में मिला शव, पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Mon, 17 Aug 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Imrana's body found in a drain; husband lodges FIR.
- 13 अगस्त की शाम फैक्टरी से लौटते हुए रास्ते में हो गई थी लापता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गागलहेड़ी। गांव नागल अहीर के श्मशान घाट के पास शुक्रवार देर शाम नाले में मिला शव इमराना (38) निवासी महीतारपुर खेड़ा का था। इमराना भगवानपुर स्थित एक दवा फैक्टरी में काम करती थी और रोजाना घर से फैक्टरी आना-जाना करती थी। पुलिस ने महिला के पति वाजिद की तहरीर पर गांव बेहड़ी गुर्जर निवासी केसर के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

शनिवार को महिला के परिजन गागलहेड़ी थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त इमराना के रूप में की। परिजनों के अनुसार इमराना 13 अगस्त की शाम भगवानपुर स्थित दवा फैक्टरी से घर के लिए निकली थी। उसके पति वाजिद ने बताया कि शाम को फोन पर इमराना से बात हुई थी। उसने बताया था कि वह फैक्टरी से निकल चुकी है और कुछ ही देर में घर पहुंच जाएगी। इसके बाद इमराना का मोबाइल फोन बंद हो गया और देर रात तक वह घर नहीं पहुंची। काफी देर तक इमराना के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो उसी रात परिजन भगवानपुर थाने पहुंचे और पुलिस को उसके लापता होने की जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। साथ ही आसपास के अन्य थानों को भी महिला के गायब होने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि भगवानपुर से निकलते समय इमराना ने फोन पर बताया था कि वह किसी व्यक्ति की बाइक पर बैठकर घर पहुंच रही है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। अगले दिन नागल अहीर गांव के पास नाले में महिला का शव मिलने की सूचना पर परिजन गागलहेड़ी थाने पहुंचे। शव को देखकर उन्होंने उसकी पहचान इमराना के रूप में की। माना जा रहा है कि इमराना की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से नाले में फेंका गया। हालांकि हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। मृतका के पति वाजिद ने थाने पर दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि केसर की उसकी पत्नी के साथ जान पहचान थी। उसने ही उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- पांच बेटियों के सिर से उठा मां का साया


पति वाजिद ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि इमराना भी भगवानपुर की दवा फैक्टरी में काम कर परिवार की आर्थिक मदद करती थी। इमराना की पांच बेटियां हैं। मां की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


--पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन बंद होने से लेकर शव मिलने तक की परिस्थितियों को भी जांच में शामिल किया गया है। - विकास प्रताप चौहान, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed