{"_id":"6a8214d54341f6fad701eb53","slug":"cliff-collapse-uncle-and-nephew-die-after-being-buried-under-debris-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-181810-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ढांग गिरी, दबने से चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ढांग गिरी, दबने से चाचा-भतीजे की मौत
विज्ञापन
राजेंद्र का फाइल फोटो। चिराऊ गांव में ढांग गिरने वाली खबर का फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़गांव। गांव चिराऊ में शनिवार की शाम नलकूप के लिए बनाए गए 30 फीट गहरे गड्ढे से ईंटें निकलते समय ढांग गिरने से राजेंद्र (48) और उसके भतीजे गौरव (12) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर घंटों रेस्क्यू चलाया। चार घंटे की मशक्कत के बाद चाचा-भतीजे के शवों को निकाला गया। दोनों की मौत से गांव में शोक की लहर है।
राजेंद्र अपने बेटे राहुल के साथ बंद पड़े नलकूप के गड्ढे से ईंटें निकाल रहे थे। पहले ऊपर से करीब पांच फीट तक ईंटें निकाली। उसके बाद दोनों तीस फीट गहरे गड्ढे में उतर गए और नीचे से ईंट उखाड़ना शुरू की। शाम चार बजे रजेंद्र का भतीजा गौरव उनके लिए चाय लेेकर पहुंचा। राजेंद्र ने बेटे राहुल को चाय लेने के लिए गड्ढे से बाहर भेजा।
जैसे ही राहुल गड्ढे से बाहर आया तभी गड्ढे की ढांग अचानक ढह गई। बाहर खड़ा गौरव भी ढांग के साथ नीचे जा गिरा। इससे चाचा भतीजे दोनों भारी मलबे में दब गए। राहुल के शोर मचाने पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने फावड़े लेकर तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
ग्रामीण फावड़े लेकर खुद ही नीचे उतर गए और मिट्टी हटाना शुरू किया। ग्रामीण बाल्टियों से मिट्टी बाहर खींचते नजर आए। करीब डेढ़ घंटे बाद बड़गांव पुलिस, फायर सर्विस की गाड़ी और जेसीबी घटनास्थल पर पहुंची।
टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब दो घंटे बाद राजेंद्र को अचेत हालत में निकाला गया, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रात करीब सवा आठ बजे गौरव को भी बाहर निकाल लिया गया। उसे भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
एसडीएम योगेश कुमार गौड़, तहसीलदार रामपुर मनिहारन जितेंद्र कुमार, सीओ देवबंद अमित सिंह, थानाध्यक्ष नरेंद्र भड़ाना मौके पर रहे।
अगले दिन रविवार को गमगीन माहौल में चाचा भतीजे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।