{"_id":"6a82989b8b88fa8087093074","slug":"meerut-female-sub-inspector-creates-social-media-channel-suspended-for-posting-objectionable-videos-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सोशल मीडिया पर महिला दरोगा ने बनाया चैनल, आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सोशल मीडिया पर महिला दरोगा ने बनाया चैनल, आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर किया निलंबित
Mon, 17 Aug 2026 10:44 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:44 AM IST
सार
पुलिस लाइन में तैनात महिला दरोगा अनु ने दो चैनल बना रखे हैं। जिम में एक्सरसाइड और निजी जीवन से संबंधित बातें शेयर करने वाले वीडियो डाले जाते हैं। अनु को सस्पेंड करते हुए सीओ सौम्या सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर चैनल बनाकर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने पर पुलिस लाइन की महिला दरोगा अनु को रविवार को निलंबित कर दिया गया। अनु जिम में वर्कआउट के वीडियो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर शेयर करती है। उसने एक आपत्तिजनक वीडियो क्यूआर कोड के साथ शेयर किया। यूपीएससी से संबंधित टिप्स देने वाले एक व्लॉगर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए शेयर किया। इसके बाद ये कार्रवाई की गई। वीडियो की जांच साइबर सेल कर रही है और मामले की जांच सीओ कार्यालय सौम्या सिंह को दी गई है।
विज्ञापन
महिला दरोगा पुलिस लाइन में तैनात थीं। वे जिम में वर्कआउट के साथ निजी जीवन से संबंधित वीडियो यूट्यूब पर शेयर करती हैं। वे वर्कआउट और स्वस्थ रहने के टिप्स भी देती हैं। महिला दरोगा ने एक वीडियो के साथ क्यूआर कोड भी शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए कि क्यूआर कोड पैसा मांगने के लिए शेयर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें कहा गया कि महिला दरोगा ने दो चैनल सोशल मीडिया पर बनाए हैं। इसमें खुद को यूपी पुलिस की उपनिरीक्षक के रूप में अपनी पहचान भी लिखी गई है। इससे यूपी पुलिस की छवि खराब होती है। वीडियो में ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने महिला उप निरीक्षक अनु को निलंबित कर दिया है। हालांकि महिला दरोगा का कोई वीडियो वर्दी में सामने नहीं आया है।
ये बोले एसपी
आपत्तिजनक वीडियो मामले में पुलिस विभाग की सोशल मीडिया नीति का उल्लंघन करने पर उप निरीक्षक अनु को निलंबित किया गया है। वीडियो की सत्यता की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। पूरे मामले की जांच सीओ कार्यालय सौम्या सिंह को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
- अवनीश कुमार, एसपी क्राइम मेरठ
आपत्तिजनक वीडियो मामले में पुलिस विभाग की सोशल मीडिया नीति का उल्लंघन करने पर उप निरीक्षक अनु को निलंबित किया गया है। वीडियो की सत्यता की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। पूरे मामले की जांच सीओ कार्यालय सौम्या सिंह को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
- अवनीश कुमार, एसपी क्राइम मेरठ