फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NIOT Vacancy 2026: Technician Grade-A Recruitment for 10th Pass and ITI Candidates, Apply Now

NIOT Vacancy 2026: एनआईओटी में तकनीशियन ग्रेड-ए की भर्ती, 10वीं पास और आईटीआई प्रमाणपत्र है? अभी करें आवेदन

Sun, 16 Aug 2026 01:48 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 16 Aug 2026 01:48 PM IST
सार

राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। संस्थान ने तकनीशियन ग्रेड-ए पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन कर इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
NIOT Vacancy 2026: Technician Grade-A Recruitment for 10th Pass and ITI Candidates, Apply Now
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

NIOT Recruitment 2026: राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT) ने तकनीशियन ग्रेड-ए (इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन) पद के लिए  भर्ती अधिसूचना जारी की है। एनआईओटी तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो गई है।

विज्ञापन

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। यह कोर्स NCVT से मान्यता प्राप्त या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से समकक्ष होना चाहिए।
  • विज्ञापन
  • उम्मीदवार को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए।
  • वांछित योग्यता: संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा के नियम 

 तकनीशियन ग्रेड-ए (इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन) पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 14 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगी चयन प्रक्रिया?

  • ट्रेड/लिखित परीक्षा: उम्मीदवारों के तकनीकी ज्ञान की जांच के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतिम चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
  • कौशल परीक्षण: लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों का व्यावहारिक कौशल जांचने के लिए स्किल टेस्ट लिया जाएगा। इसमें चयन समिति द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।
  • अंतिम चयन: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन और निर्धारित योग्यता मानदंड पूरा करने के आधार पर किया जाएगा।

वेतन

वेतन स्तर-2 के तहत तकनीशियन ग्रेड-ए (इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन) के 1 पद पर भर्ती निकाली है। यह पद ग्रुप-C श्रेणी में आता है और चयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 63,200 के वेतनमान में वेतन दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले NIOT की आधिकारिक वेबसाइट niot.res.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं और तकनीशियन ग्रेड-ए (इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन) भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जरूरी जानकारी भरकर अपना आवेदन नंबर जनरेट करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे हाल की रंगीन फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ITI प्रमाण पत्र, अंकसूची, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म ऑनलाइन सबमिट करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed