फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS PO Admit Card 2026 Released for Prelims, Download Hall Ticket for August 22-23 Exam

IBPS PO Admit Card: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 22-23 अगस्त को एग्जाम

Fri, 14 Aug 2026 08:10 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 14 Aug 2026 08:10 PM IST
सार

IBPS PO Admit Card 2026: आईबीपीएस ने पीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि से कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रीलिम्स 22 और 23 अगस्त को होगी।
 

विज्ञापन
IBPS PO Admit Card 2026 Released for Prelims, Download Hall Ticket for August 22-23 Exam
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

IBPS PO Admit Card 2026: बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने PO/MT XVI भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना प्रीलिम्स कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन


भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां

कार्यक्रम तारीख
ऑनलाइन आवेदन 1 से 26 जुलाई 2026
PET कॉल लेटर 10 अगस्त 2026
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग 10 से 15 अगस्त 2026
प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी
प्रीलिम्स परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026
मुख्य परीक्षा 4 अक्तूबर 2026
व्यक्तित्व परीक्षण नवंबर 2026
इंटरव्यू नवंबर/दिसंबर 2026
प्रोविजनल अलॉटमेंट जनवरी 2027

एडमिट कार्ड में ये जानकारी जरूर जांचें

कॉल लेटर डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज सभी विवरण ध्यान से जांच लेने चाहिए। एडमिट कार्ड में आम तौर पर ये जानकारी दी गई होगी:

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • फोटो
  • परीक्षा की तारीख
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस
  • साथ लाए जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी


किसी जानकारी में गलती होने पर अभ्यर्थियों को समय रहते संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र जाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
  • साथ में वैध फोटो पहचान पत्र और उसकी फोटोकॉपी ले जाना जरूरी होगा।
  • एडमिट कार्ड में फोटो से संबंधित निर्देश दिए गए हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को कॉल लेटर पर फोटो लगाने और अतिरिक्त फोटो ले जाने से जुड़े निर्देश भी ध्यान से पढ़ लेने चाहिए।
  • पहचान पत्र और एडमिट कार्ड में नाम की जानकारी एक जैसी होना जरूरी है।

आगे की प्रक्रिया

  • भर्ती में चयन प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों के लिए अलग कॉल लेटर जारी किए जाते हैं।
  • प्रीलिम्स के बाद मुख्य परीक्षा 4 अक्तूबर 2026 को प्रस्तावित है।
  • इसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण और इंटरव्यू नवंबर/दिसंबर 2026 में होने हैं।
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट जनवरी 2027 में प्रस्तावित है।

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • CRP PO/MT सेक्शन पर क्लिक करें।
  • CRP PO/MT-XVI लिंक खोलें।
  • प्रीलिम्स कॉल लेटर डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
  • कैप्चा भरकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed