फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Lower PCS City Slip 2026 Out at upsssc.gov.in; Direct link here to download

UPSSSC Lower PCS City Slip: यूपी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 14 Aug 2026 01:41 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 14 Aug 2026 01:41 PM IST
सार

UPSSSC Lower PCS City Slip 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। 
 

विज्ञापन
UPSSSC Lower PCS City Slip 2026 Out at upsssc.gov.in; Direct link here to download
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPSSSC Lower PCS City Slip 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2026 के तहत उम्मीदवार मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। वे अपने जनपदों की जानकारी लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं। 

विज्ञापन

कौन देख पाएगा सिटी स्लिप?

यूपीएसएसएससी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की फीस जमा करने के बाद ही सिटी स्लिप देख पाएंगे। यानी उनकी परीक्षा किस शहर में होगी, यह जानकारी मुख्य परीक्षा की फीस जमा करने के बाद ही मिलेगी। इसलिए एग्जाम सिटी स्लिप की जानकारी देखने से पहले मुख्य परीक्षा की फीस जरूर जमा कराएं। 

यूपी लोअर पीसीएस की सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से सिटी स्लिप स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर, Important Announcement पर विज्ञापन संख्या 07-परीक्षा/2026 पर क्लिक करें। 
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें। 
  • सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी कॉपी डाउनलोड करें और सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed