फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma To Join Tiranga Yatra in Sri Ganganagar Hoist Flag in Bikaner Tomorrow

CM भजनलाल का दो दिवसीय दौरा: आज श्रीगंगानगर में तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल; कल बीकानेर में करेंगे ध्वजारोहण

Fri, 14 Aug 2026 02:38 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Fri, 14 Aug 2026 02:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार से श्रीगंगानगर और बीकानेर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पहले दिन वह तिरंगा यात्रा में शामिल होने के साथ बीएसएफ जवानों से मुलाकात और विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। दूसरे दिन बीकानेर में ध्वजारोहण और युवाओं से संवाद करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma To Join Tiranga Yatra in Sri Ganganagar Hoist Flag in Bikaner Tomorrow
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार से श्रीगंगानगर और बीकानेर जिलों के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों से संवाद करेंगे, सीमा चौकियों का निरीक्षण करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण भी करेंगे।
विज्ञापन


आज सादुलशहर में तिरंगा यात्रा, बीएसएफ जवानों से करेंगे मुलाकात
अपने दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री सादुलशहर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होकर आमजन को देशभक्ति का संदेश देंगे। इसके बाद वह अनूपगढ़ स्थित सीमा सुरक्षा बल की चौकी पहुंचेंगे। यहां सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। दोपहर में मुख्यमंत्री कोलायत के मेघासर गांव पहुंचेंगे। यहां वह मेघोजी की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


बीकानेर में 'विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी' का करेंगे अवलोकन
संध्या के समय मुख्यमंत्री बीकानेर में 'विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी' का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वह पीबीएम अस्पताल में श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल की मेडिसिन विंग का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में आयोजित ड्रोन शो और महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में होने वाली सांस्कृतिक संध्या में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Rajasthan: छात्र राजनीति पर छिड़ी रार, शुभम ने व्यवस्था पर उठाए सवाल; कहा- नेपो किड नहीं, हम मेहनत के दम पर आए


राज्य स्तरीय समारोह में करेंगे ध्वजारोहण
दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री शर्मा स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद वह डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित मुख्य स्वाधीनता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

युवाओं से करेंगे संवाद
मुख्य समारोह के बाद मुख्यमंत्री जल विज्ञान एवं जल प्रबंधन संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के युवाओं से संवाद करेंगे। इस दौरान वह 'विकसित राजस्थान-2047' की संकल्पना पर चर्चा करेंगे और युवाओं के विचार जानेंगे। सभी निर्धारित कार्यक्रम पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में विमान से जयपुर लौटेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed