CSL Vacancy 2026: कोचीन शिपयार्ड में ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के 139 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू
CSL Apprentice Recruitment 2026: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के 139 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 12 अगस्त 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSL Vacancu 2026: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने ग्रेजुएट और टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के 139 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
सीएसएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए केवल केरल के निवासी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थियों ने अपनी आवश्यक शैक्षणिक योग्यता वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में प्राप्त की हो। इससे पहले या बाद में पास होने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
- ग्रेजुएट (स्नातक) अप्रेंटिस: उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी विषय में बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए। डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्राप्त होनी चाहिए। यदि अंक CGPA/OGPA/CPI में दिए गए हैं, तो उन्हें विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार प्रतिशत में बदला जाएगा।
- टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस: इंजीनियरिंग से जुड़े पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित शाखा में डिप्लोमा होना चाहिए। कमर्शियल प्रैक्टिस पद के लिए कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा होना जरूरी है। डिप्लोमा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड, विश्वविद्यालय या संस्थान से होना चाहिए। यदि उम्मीदवार के पास समकक्ष (Equivalent) योग्यता है, तो उसे संबंधित प्राधिकरण द्वारा जारी समकक्षता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आयु और अन्य जरूरी शर्तें
उम्मीदवार की आयु 1 सितंबर 2026 तक कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, जो अभ्यर्थी पहले किसी सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र या निजी संस्थान में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण कर चुके हैं या वर्तमान में कर रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते।
ऐसे होगा चयन
- मेरिट के आधार पर चयन: इस भर्ती में केवल केरल के निवासी उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा। चयन उम्मीदवारों के शैक्षणिक योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान हैं, तो पहले पास होने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी। इसके बाद भी टाई होने पर अधिक आयु वाले उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन: चयन के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को आयु, शैक्षणिक योग्यता, अंकपत्र, जाति प्रमाण पत्र और दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) के मूल दस्तावेज और उनकी स्व-सत्यापित प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। मूल दस्तावेज न दिखाने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
- अंतिम चयन: दस्तावेज सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का चयन मेरिट और आरक्षण नियमों के अनुसार किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण शुरू करने से पहले मेडिकल फिटनेस भी पूरी करनी होगी।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले कोचीन शिपयार्ड की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाएं।
- यदि पहले से पंजीकरण नहीं किया है, तो One Time Registration करें।
- लॉगिन कर Graduate/Technician Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन का पूर्वावलोकन (Preview) जांच लें।
- आवेदन पत्र जमा (Submit) करें और उसका प्रिंटआउट/पीडीएफ सुरक्षित रख लें।