फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CDS 2 Exam 2026: Exam on September 13, Check Shift Timings and Admit Card Details

UPSC CDS 2 2026: सीडीएस परीक्षा कब होगी? जारी हुआ शेड्यूल, एग्जाम में सिर्फ एक महीना बाकी, नोट करें डेट-टाइम

Tue, 11 Aug 2026 06:02 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 11 Aug 2026 06:02 PM IST
सार

UPSC CDS 2 Exam 2026: यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा की तारीख और शिफ्ट टाइमिंग जारी हो गई है। परीक्षा 13 सितंबर को तीन शिफ्ट में होगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश भी जान लें।
 

विज्ञापन
UPSC CDS 2 Exam 2026: Exam on September 13, Check Shift Timings and Admit Card Details
UPSC CDS 2 2026 Exam Date - फोटो : AI Generated

विस्तार

UPSC CDS 2 Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज 2 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परीक्षा से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। सीडीएस 2 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा तीन अलग-अलग शिफ्ट में होगी।

विज्ञापन

किस शिफ्ट में कितने बजे होगा एग्जाम?

अभ्यर्थी परीक्षा की शिफ्ट और समय नीचे देख सकते हैं:

शिफ्ट परीक्षा का समय
पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक
तीसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से 6 बजे तक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा से पहले कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

परीक्षा में शामिल होने वाले पात्र अभ्यर्थियों के लिए ई-एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले वाले सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस पर जारी किया जाएगा। इसे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों को डाक या ईमेल के जरिए नहीं भेजा जाएगा। इसे आयोग की वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन

परीक्षा में इन बातों का रखें ध्यान

सीडीएस 2 परीक्षा में उत्तर लिखने और ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करने के लिए सिर्फ काले बॉलपॉइंट पेन का इस्तेमाल करना होगा। पेंसिल और इंक पेन की अनुमति नहीं है।

अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर रोल नंबर और टेस्ट बुकलेट सीरीज कोड जैसी जानकारी भरते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। इनमें किसी तरह की गलती या जानकारी छूटने पर उत्तर पुस्तिका रद्द हो सकती है।

इसके अलावा परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्रों में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। गलत उत्तर देने पर अंक काटे जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ई-एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

कैसे चेक करें सीडीएस 2 परीक्षा का शेड्यूल?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर UPSC CDS II Exam 2026 Schedule लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर परीक्षा का शेड्यूल खुल जाएगा।
  • इसमें परीक्षा की तारीख और शिफ्ट टाइमिंग चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed