फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Clerk Recruitment 2026: Apply for 9,124 Junior Associate Posts, Check Eligibility and Exam Pattern

SBI Clerk Vacancy: एसबीआई क्लर्क के 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए मौका, जानें परीक्षा पैटर्न और सैलरी

Tue, 11 Aug 2026 05:55 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 11 Aug 2026 05:55 PM IST
सार

SBI Clerk Recruitment 2026: एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट के 9,124 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 11 अगस्त से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा, योग्यता, परीक्षा पैटर्न, फीस और वेतन से जुड़ी विस्तृत जरूरी जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।
 

विज्ञापन
SBI Clerk Recruitment 2026: Apply for 9,124 Junior Associate Posts, Check Eligibility and Exam Pattern
SBI Clerk Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

SBI Clerk Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक ने क्लेरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 9,124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। बैंक की ओर से भर्ती का विस्तृत विज्ञापन CRPD/CR/2026-27/17 जारी क दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब से कब तक भर सकते हैं फॉर्म?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू होकर 31 अगस्त 2026 तक चलेगी। प्रारंभिक परीक्षा सितंबर 2026 में और मुख्य परीक्षा नवंबर 2026 में संभावित है।

 
जरूरी जानकारी विवरण
भर्ती का नाम एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती 2026
कुल पद 9,124
आवेदन की तारीख 11 से 31 अगस्त 2026
प्रारंभिक परीक्षा सितंबर 2026 में संभावित
मुख्य परीक्षा नवंबर 2026 में संभावित
आयु सीमा 20 से 28 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक
आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 750 रुपये
एससी/एसटी/दिव्यांग/पूर्व सैनिक: नि:शुल्क
चयन प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा
शुरुआती वेतन 26,730 रुपये मूल वेतन
मेट्रो शहर में कुल शुरुआती वेतन लगभग 46,000 रुपये प्रति माह
आधिकारिक नोटिस यहां क्लिक कर देखें...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने पदों पर होगी भर्ती?

एसबीआई ने इस भर्ती में कुल 9,124 रिक्तियां घोषित की हैं। इनमें नियमित और बैकलॉग दोनों तरह के पद शामिल हैं।

  • नियमित रिक्तियां: 7,680
  • बैकलॉग रिक्तियां: 1,444


भर्ती कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अलग-अलग सर्किल में होगी। उम्मीदवार केवल एक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रिक्तियां गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कई उत्तर-पूर्वी राज्यों में हैं।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। अंतिम वर्ष या सेमेस्टर के विद्यार्थी भी प्रोविजनल तौर पर आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 31 दिसंबर 2026 तक पास होने का प्रमाण देना होगा।

आयु सीमा क्या तय की गई है?

  • उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2026 को कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी का जन्म 2 अप्रैल 1998 से 1 अप्रैल 2006 के बीच हुआ होना चाहिए।

एसबीआई क्लर्क की चयन प्रक्रिया क्या होगी?

जूनियर एसोसिएट भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा।

पहला चरण- प्रारंभिक परीक्षा: यह ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। इसमें 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि एक घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर संबंधित प्रश्न के निर्धारित अंक का एक-चौथाई अंक काटा जाएगा। किसी एक विषय या कुल परीक्षा में न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक निर्धारित नहीं हैं।

 
विषय प्रश्न अंक
अंग्रेजी भाषा 30 30
संख्यात्मक योग्यता 35 35
तर्क क्षमता 35 35
कुल 100 100

 

दूसरा चरण- मुख्य परीक्षा: मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसकी अवधि 2 घंटे 40 मिनट होगी। मुख्य परीक्षा में भी गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। एसबीआई के प्रशिक्षित अप्रेंटिस को कुल अंक में 5 बोनस अंक मिलेंगे।

 
विषय प्रश्न अंक समय
सामान्य/वित्तीय जागरूकता 50 50 35 मिनट
सामान्य अंग्रेजी 40 40 35 मिनट
मात्रात्मक योग्यता 50 50 45 मिनट
रीजनिंग एवं कंप्यूटर योग्यता 50 60 45 मिनट
कुल 190 200 2 घंटे 40 मिनट

स्थानीय भाषा की परीक्षा भी होगी- उम्मीदवार को जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन किया है, वहां निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं में उस स्थानीय भाषा की पढ़ाई नहीं की है, उन्हें मुख्य परीक्षा पास करने के बाद और नियुक्ति से पहले स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में सफल नहीं होने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी।
 

एसबीआई क्लर्क में कितनी मिलेगी सैलरी?

  • जूनियर एसोसिएट पद पर शुरुआती मूल वेतन 26,730 रुपये होगा। इसमें स्नातक उम्मीदवारों के लिए दो अग्रिम वेतन वृद्धि भी शामिल हैं।
  • मुंबई जैसे महानगर में डीए और अन्य भत्तों को मिलाकर शुरुआती कुल वेतन लगभग 46,000 रुपये प्रति माह बताया गया है।


इसके अलावा कर्मचारियों को भविष्य निधि, नई पेंशन योजना, चिकित्सा सुविधा, अवकाश यात्रा सुविधा और अन्य लाभ भी मिलेंगे।

भर्ती से जुड़ी ये शर्तें भी जान लें

चयनित उम्मीदवारों की प्रोबेशन अवधि कम से कम 6 महीने होगी। इस दौरान ई-लेसन पूरा करना अनिवार्य है।

  • नियुक्ति के बाद पहले 5 वर्षों तक दूसरे सर्किल या दूसरे राज्य में ट्रांसफर का प्रावधान नहीं है। असाधारण मामलों में 5 वर्ष के बाद ही इस पर विचार किया जा सकता है।
  • बैंक रिक्तियों की संख्या के अधिकतम 50 प्रतिशत तक उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची भी तैयार करेगा। यह सूची एक वर्ष तक वैध रहेगी।
  • भर्ती के अलग-अलग चरणों में बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए फिंगरप्रिंट या आईरिस लिया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को हाथों पर मेहंदी या ऐसे रसायन लगाने से बचने की सलाह दी गई है, जिससे बायोमेट्रिक सत्यापन में परेशानी हो।
  • इसके अलावा जूनियर एसोसिएट के पद पर चयनित कर्मचारियों से ग्राहक संपर्क, कॉल और बैंकिंग की कुछ बाहरी सेवाओं से जुड़े काम भी लिए जाएंगे। उम्मीदवारों में मार्केटिंग के प्रति रुचि होना जरूरी है। चरित्र या नैतिक आचरण से जुड़ी प्रतिकूल रिपोर्ट मिलने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

आवेदन शुल्क कितना है?

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 750 रुपये
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएस/डीएक्सएस: कोई शुल्क नहीं

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।

SBI Clerk के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन के दौरान उम्मीदवार को पंजीकरण करके प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सुरक्षित रखना होगा।
  • फॉर्म में दी गई जानकारी को सावधानी से भरना जरूरी है।
  • अंतिम सबमिशन से पहले जानकारी में अधिकतम तीन बार बदलाव किया जा सकता है।
  • आवेदन में हाल की रंगीन फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और अंग्रेजी में हस्तलिखित घोषणा अपलोड करनी होगी।
  • फोटो का आकार 20 से 50 KB, हस्ताक्षर 10 से 20 KB, बाएं अंगूठे का निशान 20 से 50 KB और हस्तलिखित घोषणा 50 से 100 KB के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed