फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway Apprentice Recruitment 2026: RCF Kapurthala Invites Applications for 734 Posts

RCF Kapurthala Jobs: रेलवे में निकलीं 734 अप्रेंटिस की नौकरियां, 10वीं-ITI पास करें आवेदन, जानें चयन प्रक्रिया

Tue, 11 Aug 2026 02:43 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 11 Aug 2026 02:43 PM IST
सार

RCF Kapurthala Recruitment: अगर आपने 10वीं के बाद आईटीआई की है और रेलवे में अप्रेंटिस के रूप में करियर शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला ने अप्रेंटिस के 734 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।

विज्ञापन
Railway Apprentice Recruitment 2026: RCF Kapurthala Invites Applications for 734 Posts
RCF Kapurthala Recruitment - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment: रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला ने टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर में 734 एक्ट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, पेंटर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, एसी और रेफ्रिजरेशन मैकेनिक, मोटर वाहन मैकेनिक और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक जैसे कई ट्रेड शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 5 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में अलग-अलग ट्रेड के आईटीआई पास उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेड के अनुसार देखें रिक्तियां

ट्रेड सामान्य एससी एसटी ओबीसी कुल पद PwBD पूर्व सैनिक
फिटर 90 27 14 49 180 7 5
वेल्डर (G&E) 111 33 17 59 220 9 7
मशीनिस्ट 30 9 5 16 60 2 2
पेंटर (G) 20 6 3 11 40 2 1
कारपेंटर 20 6 2 11 40 2 1
इलेक्ट्रीशियन 55 17 8 30 110 4 3
AC और रेफ्रिजरेटर मैकेनिक 22 7 3 12 44 2 1
मोटर वाहन मैकेनिक 10 3 2 5 20 - 1
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 10 3 2 5 20 1 1

आवेदन के लिए पात्रता की शर्तें

  • शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI या NCVT प्रमाणपत्र होना चाहिए। अलग-अलग ट्रेड के लिए योग्यता अलग हो सकती है, इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपने ट्रेड की पात्रता जरूर जांच लें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आयु सीमा: उम्मीदवार की उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 5 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवारों को 5 सितंबर 2026 तक आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट सूची 10वीं में मिले अंकों और संबंधित ट्रेड में ITI के औसत अंकों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

RCF कपूरथला अप्रेंटिस भर्ती 2026 में आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे।

  • पासपोर्ट साइज फोटो: 3.5 × 3.5 सेमी, 20-70 KB
  • हस्ताक्षर: 20-30 KB
  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • ITI/राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र
  • जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • पूर्व सैनिकों का सेवामुक्ति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
     

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले RCF कपूरथला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Apprentice Recruitment 2026 की लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन (Apply Online) लिंक खोलें।
  • रजिस्ट्रेशन करके अपनी जरूरी जानकारी भरें।
  • 10वीं और ITI से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क लागू होने पर उसका ऑनलाइन भुगतान करें।
  • भरे हुए फॉर्म को एक बार ध्यान से जांच लें और सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed