{"_id":"6a7b6a0f873d9dcc320da1fc","slug":"arman-khan-and-ankush-chaudhary-return-home-from-russia-una-news-r-399-1-sml1005-509509-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रूस से अरमान खान और अंकुश चौधरी की घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रूस से अरमान खान और अंकुश चौधरी की घर वापसी
विज्ञापन
रूस से अरमान खान और अंकुश चौधरी की घर वापसी पर स्वागत करते। पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ूही (ऊना)। उपतहसील जोल की ग्राम पंचायत चौकीमन्यार निवासी अरमान खान पुत्र सलामत अली और बड़ूही निवासी अंकुश चौधरी पुत्र शशि पाल की रूस से सकुशल घर वापसी पर उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।
लंबे समय से चल रही परेशानी के बाद दोनों युवकों के घर लौटने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। परिवारों ने उनकी रिहाई और सकुशल घर वापसी में सहयोग के लिए सांसद अनुराग ठाकुर का आभार जताया है।
परिजनों के अनुसार दोनों युवक नवंबर 2025 में एक एजेंट के माध्यम से रोजगार की तलाश में रूस गए थे। एजेंट ने उन्हें टूरिस्ट वीजा पर रूस भेजा और वहां पहुंचने के बाद वर्क वीजा बनवाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में दोनों युवकों से करीब चार-चार लाख रुपये लिए गए।
विज्ञापन
दोनों परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। परिजनों ने बताया कि एजेंट को पैसे देने के लिए कुछ राशि बैंक से कर्ज लेकर और कुछ रिश्तेदारों से उधार लेकर जुटाई गई थी।
रूस पहुंचने के बाद दोनों युवकों ने कुछ समय तक काम किया लेकिन 5 जनवरी 2026 को वर्क वीजा नहीं होने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद रूस की अदालत में उनके खिलाफ मामला चला।
युवकों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद दोनों परिवारों की चिंता बढ़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने युवकों की रिहाई के लिए सांसद अनुराग ठाकुर से भी गुहार लगाई।
परिजनों के अनुसार भारत सरकार की ओर से उपलब्ध करवाए गए कानूनी सहयोग के तहत मामले की पैरवी की गई। लगातार प्रयासों के बाद दोनों युवकों की रिहाई हुई और वे अपने परिवारों के बीच वापस लौट सके।
मंगलवार को चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक बलबीर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, लोअर चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि अरमान खान के घर पहुंचे। उन्होंने दोनों युवकों को माता की चुनरी भेंट कर उनका स्वागत किया और परिजनों को बधाई दी।
उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। इसी तरह बड़ूही निवासी अंकुश चौधरी के घर लौटने पर भी परिजनों ने खुशी जताई। परिवार ने सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा किए गए सहयोग और प्रयासों के लिए उनका विशेष रूप से धन्यवाद किया।
परिजनों ने बताया कि कई महीनों तक चली इस परेशानी के दौरान उन्हें मानसिक तनाव के साथ आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा। ऐसे मुश्किल समय में सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से मिले सहयोग से उन्हें काफी राहत मिली। दोनों युवकों की सकुशल घर वापसी के बाद परिवारों में खुशी का माहौल है।