फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   If eligible families do not receive benefits, they should approach the office directly: Deputy Commissioner.

पात्र परिवार को लाभ नहीं मिला तो सीधे पहुंचें दफ्तर : उपायुक्त

Wed, 12 Aug 2026 11:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 12 Aug 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
If eligible families do not receive benefits, they should approach the office directly: Deputy Commissioner.
ऊना। प्रदेश सरकार की अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत मंगलवार को रायपुर सहोड़ा में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न पंचायतों के बीपीएल परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की।
विज्ञापन

उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि सभी पात्र परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिले। यदि किसी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो वह सीधे उपायुक्त कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जन संवाद के माध्यम से अति निर्धन परिवारों की समस्याओं, जरूरतों और अपेक्षाओं की जानकारी ली जा रही है। इनके आधार पर योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि प्रदेश में 1.78 लाख अति निर्धन परिवार चिह्नित किए गए हैं और आठ चरणों में 9,559 परिवारों का चयन हुआ है। जिले में यह जन संवाद अभियान 12 अगस्त तक उपमंडलवार क्लस्टर मोड में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, बीडीओ रमनवीर चौहान, जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित, तहसील कल्याण अधिकारी जतिंद्र शर्मा, पंचायत प्रधान पूजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed