{"_id":"6a7b6de4f0d76298b4079004","slug":"farmers-eyes-are-fixed-on-potato-seed-prices-una-news-c-93-1-ssml1048-201964-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आलू के बीज के भाव पर टिकी किसानों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आलू के बीज के भाव पर टिकी किसानों की नजर
Wed, 12 Aug 2026 11:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिले में आलू की बिजाई का सीजन शुरू होने वाला है। इसके साथ ही किसानों ने बीज की खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के अधिकतर किसान पंजाब के जालंधर से आलू का बीज खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।
इस बार किसानों की नजर पंजाब के कोल्ड स्टोरों से निकलने वाले बीज के शुरुआती भाव पर टिकी है। शुरुआती तौर पर बीज के दाम 1000 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल तक रहने की संभावना जताई जा रही है। भाव स्पष्ट होते ही किसान बड़े स्तर पर बीज की खरीद शुरू करेंगे।
जिले में कम अवधि में तैयार होने वाली आलू की फसल की बड़े स्तर पर बिजाई होती है। करीब दो से ढाई माह में फसल तैयार होने के कारण कई किसान इसे अच्छी आमदनी देने वाली फसल मानते हैं। यही वजह है कि बिजाई का समय नजदीक आते ही किसानों ने खेत तैयार करने के साथ बीज की व्यवस्था भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौसम में सुधार और खेतों में नमी की स्थिति अनुकूल होते ही आलू की बिजाई का काम तेज होने की उम्मीद है। किसान फिलहाल मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। किसानों का कहना है कि समय पर बिजाई के लिए बीज की खरीद पहले करना जरूरी है, ताकि मौसम अनुकूल होते ही खेतों में काम शुरू किया जा सके।
किसानों ने बताया कि जिले के अधिकांश किसान आलू का बीज पंजाब के जालंधर क्षेत्र से खरीदते हैं। इसके अलावा पंजाब के अन्य क्षेत्रों से भी बीज मंगवाया जाता है। किसानों के अनुसार पंजाब में बीज की उपलब्धता अधिक होने के कारण वहां से खरीद करना आसान रहता है। इस बार भी किसान बीज की गुणवत्ता और कीमत के अनुसार खरीद की योजना बना रहे हैं।
ढाई माह में तैयार हो जाती है फसल
जिले में आलू की ऐसी किस्मों की बिजाई की जाती है, जिनकी फसल करीब दो से ढाई माह में तैयार हो जाती है। कम अवधि में फसल तैयार होने से किसान इसे अगली फसल के लिए खेत खाली करने के लिहाज से भी उपयोगी मानते हैं। अब किसानों को बीज के भाव स्पष्ट होने और मौसम के अनुकूल होने का इंतजार है।
ऊना में पुखराज किस्म के आलू का बड़े स्तर पर उत्पादन होता है। कई किसानों की आर्थिकी का मुख्य सहारा आलू की फसल है। बरसात थमते ही आलू की बिजाई जोर पकड़ेगी। किसान किसी भी तरह के मार्गदर्शन के लिए विभाग के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। डॉ. प्रेम ठाकुर, उपनिदेशक, कृषि विभाग ऊना