{"_id":"6a7b6d161ddbc82aa205ea34","slug":"anganwadi-worker-from-dhanet-dies-after-her-scooter-skids-and-falls-una-news-c-93-1-una1002-202084-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्कूटी फिसलने से गिरी धनेत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्कूटी फिसलने से गिरी धनेत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की धनेत पंचायत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनंदा कुमारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुनंदा अपने पति कुलदीप चंद के साथ स्कूटी पर नलवाड़ी से मटियाणा की ओर घर लौट रही थीं। रास्ते में स्कूटी के फिसलने से वह सड़क पर सिर के बल गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजनों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सुनंदा की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें ऊना रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
सुनंदा की मौत की खबर मिलते ही धनेत पंचायत और मटियाणा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुनंदा हंसमुख स्वभाव की थीं और सभी से मिलजुलकर रहती थीं।
विज्ञापन
विधायक विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, धनेत पंचायत प्रधान विनोद कुमार और एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल सहित कई लोगों ने सुनंदा के निधन पर शोक जताया।