{"_id":"6a7b6c46e88fdea7340efe07","slug":"rain-halts-construction-of-athletics-track-una-news-c-93-1-una1017-201989-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बारिश ने रोका एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बारिश ने रोका एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण
Wed, 12 Aug 2026 11:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। रोड़ा गांव में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण पर लगातार बारिश के कारण फिलहाल ब्रेक लग गया है।
मौसम खराब होने से मशीनों और श्रमिकों का काम प्रभावित होने के चलते निर्माण अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है। इससे पहले मौके पर भूमि समतलीकरण, बाउंड्री वॉल और अन्य प्रारंभिक कार्य तेजी से किए जा रहे थे।
करीब दो माह पहले शुरू हुए निर्माण ने रफ्तार पकड़ी थी लेकिन बारिश ने फिर काम रोक दिया। इससे तय समय में परियोजना पूरी करना चुनौती माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत स्वीकृत इस परियोजना में 200×100 मीटर क्षेत्र में 400 मीटर लंबा आठ लेन का सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनाया जाएगा।
इसके तैयार होने से ऊना और आसपास के खिलाड़ियों को आधुनिक अभ्यास सुविधा मिलेगी। भविष्य में परिसर में फुटबॉल मैदान, स्विमिंग पूल और वॉलीबाल कोर्ट सहित अन्य सुविधाएं विकसित करने की भी योजना है।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग हरोली के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह ने बताया कि लगातार बारिश के कारण काम रोकना पड़ा है। मौसम सामान्य होते ही निर्माण दोबारा शुरू किया जाएगा। विभाग का लक्ष्य मार्च 2027 तक ट्रैक तैयार कर युवाओं और खिलाड़ियों को समर्पित करना है।