{"_id":"6a7b6bec19d6d4c303044ef1","slug":"e-bus-covers-264-km-on-a-single-charge-path-cleared-for-chandigarh-operations-una-news-c-93-1-una1025-202007-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एक बार चार्ज कर 264 किमी दौड़ी ई-बस, अब चंडीगढ़ की राह आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एक बार चार्ज कर 264 किमी दौड़ी ई-बस, अब चंडीगढ़ की राह आसान
Wed, 12 Aug 2026 11:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। लंबे रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की तैयारी अब धरातल पर उतर गई है। हरोली से चंडीगढ़ तक ई-बस के दोनों ट्रायल सफल रहने के बाद निगम ने नियमित सेवा शुरू कर दी है।
ट्रायल के रूप में एक बार चार्ज होने के बाद ई-बस ने हरोली से चंडीगढ़ और वापस करीब 264 किलोमीटर का सफर पूरा किया। ई-बस सुबह 5:50 बजे गोंदपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी और 9:00 बजे चंडीगढ़ आईएसबीटी पहुंचेगी।
वापसी में बस सुबह 10:20 बजे चंडीगढ़ से चलेगी और गोंदपुर होते हुए दोपहर 1:05 बजे हरोली पहुंचेगी। दोनों ट्रायल में बस ने रास्ते में चार्जिंग किए बिना सफर पूरा किया।
विज्ञापन
निगम के अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ के लिए कुछ और ई-बसें चलाने को लेकर भी ट्रायल किए जा रहे हैं। इससे पहले ऊना-बद्दी और ऊना-होशियारपुर रूट पर भी ई-बस सेवा शुरू की जा चुकी है।
जरूरत पड़ी तो ढाबे पर भी चार्ज होगी बस
भविष्य में चार्जिंग की समस्या न हो, इसके लिए निगम चंडीगढ़ बस अड्डा प्रबंधन से वहां चार्जिंग सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर बातचीत करेगा। सुविधा नहीं मिलने पर रास्ते में विकल्प तलाशे जाएंगे। बसों के ठहराव वाले ढाबों पर भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की संभावना देखी जाएगी।
हरोली से चंडीगढ़ तक ई-बस का ट्रायल सफल रहा है। चंडीगढ़ में चार्जिंग सुविधा को लेकर बस अड्डा प्रबंधन से बातचीत की जाएगी। - अजय वर्मा, उपाध्यक्ष, एचआरटीसी