फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AFCAT 2 Answer Key 2026 OUT: Indian Air Force Releases Provisional Answer Key, Check Your Answers

AFCAT 2 Answer Key: एफकैट-2 परीक्षा की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी, ऐसे मिलाएं अपने जवाब और जानें संभावित स्कोर

Tue, 11 Aug 2026 01:28 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 11 Aug 2026 01:28 PM IST
सार

AFCAT 2 Answer Key 2026 OUT: भारतीय वायुसेना ने एफकैट-2 परीक्षा 2026 की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दी है। 8 अगस्त को परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आंसर-की से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।

विज्ञापन
AFCAT 2 Answer Key 2026 OUT: Indian Air Force Releases Provisional Answer Key, Check Your Answers
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

AFCAT 2 Answer Key 2026: भारतीय वायुसेना ने AFCAT 2 परीक्षा 2026 की आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 8 अगस्त 2026 को आयोजित AFCAT परीक्षा दी थी, वे अब अपने उत्तरों का मिलान आंसर-की से कर सकते हैं। इससे उम्मीदवार अपने संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकेंगे। आंसर-की देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाना होगा। यहां वे अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

379 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) शाखाओं में कुल 379 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती अभियान इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोजित किया जा रहा है।

आंसर-की को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन पोर्टल 11 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे शुरू किया गया था। उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आंसर-की में किसी गलती या विसंगति के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

ऐसे करें संभावित अंकों की गणना

सबसे पहले AFCAT 2 की आंसर-की और अपनी रिस्पॉन्स शीट खोलें। इसके बाद अपने दिए गए उत्तरों का आंसर-की से मिलान करें। हर सही उत्तर के लिए 3 अंक जोड़ें और हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटें। जिन सवालों का उत्तर नहीं दिया है, उनके लिए कोई अंक नहीं जुड़ेगा या कटेगा। अंत में सही उत्तरों के कुल अंकों में से गलत उत्तरों की नेगेटिव मार्किंग घटा दें। प्राप्त अंक आपका संभावित स्कोर होगा।

आपत्ति दर्ज कराने का तरीका 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।
  • AFCAT 02/2026 Candidate Login पर क्लिक करें।
  • अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • डैशबोर्ड में Answer Key/Response Sheet सेक्शन खोलें।
  • जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, उसे चुनें।
  • दिए गए विकल्पों में अपनी आपत्ति का कारण दर्ज करें और जरूरी प्रमाण/दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आपत्ति शुल्क, यदि लागू हो, तो जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद Submit Objection पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed