फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ISRO ICRB Vacancy 2026: Graduate Candidates Can Apply for 267 Posts, Know Eligibility Criteria

ISRO Vacancy 2026: ग्रेजुएट्स के लिए इसरो में नौकरी का मौका, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट समेत कई पदो पर भर्ती

Wed, 12 Aug 2026 11:21 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 12 Aug 2026 11:21 AM IST
सार

ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर समेत कुल 267 पदों पर भर्ती निकाली है। पात्र उम्मीदवार 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
ISRO ICRB Vacancy 2026: Graduate Candidates Can Apply for 267 Posts, Know Eligibility Criteria
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, ISRO - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ISRO Vacancy 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के केंद्रीय भर्ती बोर्ड (ICRB) ने सहायक, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA), अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 267 रिक्तियां भरी जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 से 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन संभावित रूप से 21 सितंबर 2026 को किया जाएगा। 

विज्ञापन

क्या है आवेदन की शर्तें?

सहायक (Assistant) और अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60% अंकों या 6.32 CGPA के साथ स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है।

विज्ञापन


जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA) और स्टेनोग्राफर पदों के लिए उम्मीदवार के पास 60% अंकों या 6.32 CGPA के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में कम से कम 60 शब्द प्रति मिनट की गति और कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है। इसके अलावा, वाणिज्यिक/सचिवीय अभ्यास में 60% अंकों के साथ डिप्लोमा रखने वाले और स्टेनो-टाइपिस्ट या स्टेनोग्राफर के रूप में एक वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?
सहायक (Assistant) और अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) पदों के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें सामान्य वर्ग (UR) के उम्मीदवारों को प्रत्येक भाग में कम से कम 50% अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 40% अंक लाने होंगे। इसके बाद कौशल परीक्षा (Skill Test) आयोजित की जाएगी, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 60% अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 50% अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।

जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA) और स्टेनोग्राफर पदों के लिए भी पहले लिखित परीक्षा होगी। इसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50% अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 40% अंक हासिल करने होंगे। इसके बाद कंप्यूटर साक्षरता परीक्षा और अन्य कौशल परीक्षण होंगे। कंप्यूटर साक्षरता परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60% अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed